फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Burdened by debt the vegetable seller killed his wife and two kids then hanged himself in jaipur

कर्ज के बोझ से परेशान सब्जी विक्रेता ने की पत्नी व दो मासूमों की हत्या फिर खुद भी लगाई फांसी

Fri, 08 Jan 2021 03:33 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 08 Jan 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Burdened by debt the vegetable seller killed his wife and two kids then hanged himself in jaipur
जयपुर में सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या - फोटो : file

जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या की और फिर खुद पंखे से लटक गया। मृतकों की पहचान 28 साल के गिरिराज राणा, 25 साल की शिमला, 4 साल की अनुष्का और डेढ़ साल के कानू के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक गिरिराज ने सूदखोर से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने इस मामले में सूदखोर दिनेश यादव को हिरासत में ले लिया है और मामले में पूछताछ कर रही है। वैशाली नगर के चांद बिहारी नगर निवासी दिनेश लोन दिलाने का काम करता है।

विज्ञापन

हालात से तंग होकर मासूमों को मौत के घाट उतारा
जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके के बुनकर कॉलोनी में रहने वाले गिरिराज सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मूलरूप से सवाई माधोपुर का निवासी था। करीब दो साल से वह जयपुर में किराए पर रह कर सब्जी का ठेला लगा रहा था। हालात से तंग होकर उसने पत्नी और दोनों बच्चों का गला चाकू से रेत डाला। इसके बाद एक सुसाइड नोट लिखकर खुद भी आत्महत्या कर ली। वह पंखें पर फंदा बनाकर उस पर लटक गया। सुसाइड नोट में गिरिराज ने दिनेश यादव का नाम लिखा है, जिससे उसने कर्जा लिया था। मृतक की बहन ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके भाई ने कुछ महीने पहले सब्जी का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 से 15 प्रतिशत ब्याज पर कुछ रकम उधार लिया था। गिरिराज ने अपनी बहन को बताया था कि 70 हजार रुपए की उधारी में से उसने 30 हजार चुका दिए हैं, लेकिन एक व्यक्ति उससे मोटे ब्याज पर 1.65 लाख रुपए मांग रहा है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि दिनेश गिरिराज की गाड़ी जबरदस्ती उठाकर ले गया था। 

विज्ञापन

मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस 
सीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मौके पर मिले सुसाइड नोट में एक व्यक्ति का नाम भी लिखा है। पुलिस उस शख्स के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। घटना की जानकरी फैलते ही इलाके में काफी लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वैशाली नगर में एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है। ऐसे में वैशाली नगर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक ने पुलिस को दी घटना की सूचना
एडिश्नल डीसीपी बजरंग सिंह के अनुसार, गिरिराज की मकान मालकिन सुनीता दोपहर करीब 12 बजे रोज की तरह ही पशुओं को चारा डालने गई थीं। वहां उन्होंने देखा कि गिरिराज का कमरा बंद है, जबकि आमतौर पर बच्चे वहां रोज खेलते थे। कोई भी हलचल न होने और किसी की भी आवाज न आने पर मकान मालकिन को शक हुआ। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने पति रुप नारायण को दी और आसपास के लोगों को भी बुला लिया। कुछ देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब ने मिलने पर लोगों ने पीछे की खिड़की से झांका तो गिरिराज फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। आनन-फानन में लोग कमरे का दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंचे तो उसकी पत्नी शिमला और दोनों बच्चे जमीन पर खून से लतपथ मिले।इसके बाद माकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शुरुआती तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि गिरिराज ने पहले पत्नी शिमला की हत्या की और उसके बाद दो साल का बेटे कानू और पांच साल की बेटी अनुष्का की गला रेत हत्या कर दी।इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed