फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   blue whale game affected school student admit in hospital

'सुसाइड करने दो वरना मेरी मम्मी मर जाएंगी', ब्लू व्हेल गेम शिकार छात्रा बोली

Wed, 06 Sep 2017 11:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
blue whale game affected school student admit in hospital
फाइल फोटो।

ब्लू व्हेल गेम की शिकार हुई एक नाबालिग छात्रा की बातें सुनकर पुलिस सहित सभी लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जोधपुर के मंडोर क्षेत्र की स्कूली छात्रा ने ब्लू व्हेल गेम का अंतिम टास्क पूरा करने के लिए झील में छलांग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। छात्रा ने स्कूटी लेकर जोधपुर की कायलाना झील में छलांग दी थी और इस घटना ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

हालांकि वहां से निकल रहे लोगों ने छात्रा को बचा लिया। इस दौरान छात्रा बचाने वाले लोगों से व मौके पर पहुंची पुलिस वालों से कहती रही कि उसे सुसाइड करने दो, नहीं तो उसकी मम्मी मर जाएगी। नाबालिग छात्रा पर पागलपन इस कदर सवार था कि उसे झील से निकालने के लिए गोताखोरों व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

चाकू से हाथ पर गोदा ब्लू व्हेल गेम का निशान

blue whale game affected school student admit in hospital
फाइल फोटो।

इस दौरान गोताखोरों ने जब उसके हाथ पर ब्लू व्हेल गेम का चाकू से बनाया निशान देखा, तो सारा माजरा समझ में आ गया। इसके बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। ब्लू व्हेल गेम से बचाव के लिए अब जिला प्रशासन ने अभियान प्रारंभ किया है।

अभियान के तहत सभी स्कूलों के टीचर व उनके बच्चों के परिजनों को समझाइश की जा रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि बच्चें की एक्टिविटी पर विशेष नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed