{"_id":"58c79e314f1c1bb76032a3b3","slug":"bloodshed-flown-with-colors-on-dhulandi-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की मस्ती में लापरवाही ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की मस्ती में लापरवाही ने पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Mar 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुलंडी के दिन रंगों की मस्ती कई लोगों पर भारी पड़ गई। सड़क पर वाहन चलाने में बरती लापरवाही ने इन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। राजधानी जयपुर में 300 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे है।
धुलण्डी के दिन रविवार को सड़कों पर कई लोग होली के धमाल में इस कदर लापरवाह हो गए कि उनकी जान पर बन आई। तेज गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मारने, वाहन फिसलने जैसे कई मामले सामने आए। इस तरह की दुघर्टनाओं में 300 से अधिक लोग घायल हुए है। जिनका सवाई मानसिंह अस्पताल और शहर के दूसरे अस्पतालों में इलाज किया गया।
सबसे ज्यादा मामले शराब पीकर वाहन चलाने के सामने आए। ऐसे कई मामलों में पुलिस ने दूसरों की जान को खतरे में डालने का आरोपी मानते हुए वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए और कुछ लोगों की गाड़ियां तक सीज की गई। जयपुर ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी हैदर अली जैदी ने धुलंडी पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया था। थाना पुलिस और चेतक भी गश्त करती रही लेकिन, इसके बावजूद इस तरह के घटनाएं हुई।