फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp welcome gst in rajasthan

भाजपा ने की आतिशबाजी, कर भवन भी जगमगाया

Sat, 01 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
bjp welcome gst in rajasthan
जीएसटी के स्वागत के लिए जयपुर​ स्थित कर भवन में रोशनी - फोटो : Amar Ujala
एक देश—एक टैक्स के लिए देश में लागू देश में जीएसटी लागू करने के उपलक्ष में राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली के सेंट्रल हॉल में रात 12 बजे जैसे ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जीएसटी की लांचिंग घंटा बजाकर की, ठीक उसी समय जयपुर समेत राज्य के अनेक शहरों में भाजपा ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। 

जयपुर में छोटी चौपड़ पर भाजपा एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। हालांकि जयपुर में इस वक्त बारिश हो रही थी। ऐसे में नमी के कारण कुछ आतिशबाजी नहीं चल सकी। बारिश के कारण कार्यकर्ता भी कम संख्या में पहुंचे।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक सुरेंद्र पारीक के भाजपा विधायक और कई पार्षद एवं कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। अशोक परनामी ने कहा कि जीएसटी से आम व्यक्ति का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जो कुछ थोड़ी बहुत समस्या आ रही है वह धीरे—धीरे समाप्त हो जाएगी। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर आदि में भी भाजपाइयों द्वारा जश्न मनाने की जानकारी सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ राजस्थान के कर विभाग में भी आज खास रोशनी की गई। स्टैच्यू सर्किल स्थित कर भवन में जीएसटी के स्वागत का बैनर भी लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed