फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhanwari devi family in worst condition

भंवरी हत्याकांड: जानें अब किस हाल में है भंवरी का परिवार

Sat, 03 Jun 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
Bhanwari devi family in worst condition
भंवरी देवी का बेटा साहिल।
भंवरी हत्याकांड आज फिर चर्चा में है। सेक्स, सीडी और ब्लैकमेल वाले इस कांड के बारें में सभी लोगों में उत्सुकता है। लेकिन भंवरी देवी का परिवार आज किस हालत में है इसके बारें में कम ही लोगों को जानकारी है। भंवरी देवी की मौत के बाद इस परिवार  बिखर गया है।
विज्ञापन


जहां एक ओर भंवरी देवी का पति अमरचंद पत्नी की हत्या की साजिश में जेल में है। वहीं दूसरी और भंवरी देवी का बेटा 23 वर्षीय साहिल आज भी अपनी मां के मृत्यू प्रमाण पत्र के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। मां की मौत और पिता का जेल में होना, उसे साल रहा है। परिवार इस बात के पूरे प्रयास में है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं। परिवार का आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भंवरी की मौत के बाद आर्थिक सहायता की घोषणा की थी लेकिन वह भी अभी तक उन्हें नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


भंवरी के परिवार की दो बेटियां अश्वनी तथा सुहानी मां-बाप को याद करते-करते रोने लग जाती हैं। एक बेटी बी-कॉम फाइनर में है, तो दूसरी अभी छठी में ही है। भंवरी के परिवार में उनकी सास पुनीदेवी भी है। बहू की मौत के बाद पूनीदेवी को जो गम सबसे अधिक सताता है वह है अपने एकलौते बेटे भंवरी के पति अमरचंद का जेल में होना।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भंवरी देवी सरकारी कर्मचारी थी लेकिन उसके परिवार को अभी तक फैमली पेंशन या अन्य कोई लाभ अभी तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed