फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Asaram felicitates Prime Minister Narendra Modi

पेशी पर आए आसाराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई

Thu, 08 Jun 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Asaram felicitates Prime Minister Narendra Modi
आसाराम
जोधपुर में पेशी पर लाए गए आसाराम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपित आसाराम ने बृहस्पतिवार को फिर मीडिया के सामने बोले और प्रधानमंत्री को बधाई दी।
विज्ञापन


दरअसल, कोर्ट में पेशी के बाद आसाराम ने कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया के सामने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रशंसा की। आसाराम बोले कि देश में सफलतम तीन साल तक सरकार चलाने के लिए नरेन्द्र मोदी और अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जो जनता की सेवा करता है उसे सफलता और दुआएं मिलती हैं। वहीं, इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान चक्कर आने लगे तो कोर्ट ने सुनवाई को मुलतवी कर दिया।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के गवाह विरेन्द्रपाल उर्फ विक्रांत से जिरह पूरी नही हो पाई। जब कोर्ट से बाहर आसाराम को लाया गया तो आसाराम को फिर चक्कर आ गए। जोधपुर में बढ़ती गर्मी के चलते अब आसाराम का स्वास्थ्य भी जवाब दे रहा है। उधर, सुनवाई के दौरान आज भी आसाराम समर्थकों से पुलिस परेशान नजर आ रही थी। अब मामले में अगली सुनवाई 27 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed