Rajasthan: पेपर लीक मामला, 28 दिसंबर को शहीद स्मारक पर जुटेंगे आक्रोशित युवा
उपेन यादव ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो बस पकड़ी गई, ये पहले भी दूसरी परीक्षाओं में नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में पेपर लीक से आक्रोशित युवा 28 दिसंबर को शहीद स्मारक पर जुटेंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्क्ष उपेन यादव के नेतत्व में युवा शहीद स्मारक पर आंदोलन करेंगे। युवा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तत्काल लागू करने की मांग उठाएंगे।
आरपीएससी सेंकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक हो गई। युवाओं की मांग है कि इस मामले निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उपेन यादव ने कहा कि इस बस का पिछले पेपरों की परीक्षाओं के लिए भी उपयोग किया गया था। इसके अलावा भी दो तीन बसें और उनकी भी जांच की जाए।
युवाओं की मांग है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 48000 पदों पर फरवरी में आयोजित होगी। इसके अलावा सीटीईटी परीक्षा आयोजित होगी। वहीं राज्य सरकार दावा कर रही है 1 लाख पदों पर और नई भर्तियां की जाएगी। ऐसे में इन सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले राज्य सरकार सतत अभियान चलाकर प्रदेश में पनपे पेपर माफिया और गिरोह का खात्मा करे।