फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   anasagar lake of ajmer remarked as death lake by citizens

मौत की झील बनी अजमेर की आनासागर

Sat, 24 Jun 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
anasagar lake of ajmer remarked as death lake by citizens
मौत की झील बनी अजमेर की आनासागर झील - फोटो : amar ujala
अजमेर की आनासागर मौत की झील बनती जा रही है। यहां आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए अपर्याप्त इंतजाम है और जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इस झील पर शुक्रवार को एक युवती की मौत डूबने से हो गई थी। यह मां को बचाने के चक्कर में डूब गई थी। यह युवती परिवार के साथ जियारत पर आई थी। इससे पहले उर्स के दौरान भी एक जायरीन की यहां डूबने से मौत हो चुकी है। इससे पहले भी यहां कई लोग नहाते समय पैर फिसलने डूब गए। 
विज्ञापन


अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से आनासागर चौपाटी का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका निर्माण गति नहीं पकड़ पा रहा है। रामप्रसाद घाट पर पूर्व में सीढ़ियां और लोहे की जंजीरें थी। जिसकी वजह से यहां हादसे नहीं होते थे, लेकिन एडीए के काम के कारण यहां की सीढ़ियां तोड़ दी गई है। उसके बाद यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण तीनों इस मामले में लापरवाह नजर आ रहे है। खादिम एस.एफ हसन मोबिन चिश्ती ने इस लापरवाही पर खासा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जान बूझकर आंखे मूंदे बैठा है। उन्होंने झील पर गोताखोर तैनात करने सहित सुरक्षा के साधन भी उपलब्ध करवाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed