फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   american expert not reach court in bhanwari devi case

भंवरी हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट के साथ अदालत नहीं पहुंची एफबीआई एक्सपर्ट, अब 6 को तलब

Thu, 22 Jun 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
american expert not reach court in bhanwari devi case
भंवरी देवी - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर के भंवरी देवी हत्याकांड में गवाही देने के लिए अमेरिका की फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की डीएनए एक्सपर्ट अंबरडीकार बृहस्पतिवार को अदालत में नहीं पहुंची। अदालत ने अंबरडीकार के नाम सम्मन जारी कर 6 जुलाई को बुलाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबरडीकार के अदालत नहीं पहुचने के कारण भंवरी देवी हत्याकांड की सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 3 से 6 जुलाई लगातार नियमित सुनवाई की जाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई की एक्सपर्ट भंवरी देवी हत्याकांड में भारतीय जांच एजेंसियों को नहर में मिली हड्डियों के नमूनो पर आधारित डीएनए रिपोर्ट को अदालत में पेश करेंगी।
विज्ञापन


एफबीआई की डीएनए रिपोर्ट अदालत में पेश होने के बाद खुलासा होगा कि ये अवशेष भंवरी देवी के हैं या नहीं। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई के दौरान अंबरडीकार आरोपी महिपाल मदेरणा और मलखान के सिंह के वकीलों के सवालों के जवाब भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने नहर में मिली हड्डियों को लेकर ये किया था दावा

american expert not reach court in bhanwari devi case
भंवरी देवी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि छह साल पुराने भंवरी देवी हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने दावा किया था ​कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर से जो जली हड्डियां बरामद हुई थी वह भंवरी देवी की हैं। लेकिन सीएफएसएल इन हड्डियों से डीएनए निकालने में नाकाम रही थी। इसलिए सैंपल अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई को भेजे गए थे।

एफबीआई की एक्सपर्ट अंबरडीकार कोर्ट को यह जानकारी देंगी कि सीबीआई द्वारा पेश की गई हड्डियां भंवरी देवी की ​थी कि नहीं। केस की मुख्य साजिशकर्ता इंद्रा बिश्नोई के गिरफ्त में आने के बाद भंवरी देवी हत्याकांड फिर से सुर्खियों में चल रहा है। हालांकि सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केस अब आखिरी दौर में है और अंबरडीकार की जानकारी के बाद केस में जल्द ही फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed