{"_id":"594b6a7b4f1c1b376e8b462c","slug":"american-expert-not-reach-court-in-bhanwari-devi-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भंवरी हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट के साथ अदालत नहीं पहुंची एफबीआई एक्सपर्ट, अब 6 को तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवरी हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट के साथ अदालत नहीं पहुंची एफबीआई एक्सपर्ट, अब 6 को तलब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
भंवरी देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के भंवरी देवी हत्याकांड में गवाही देने के लिए अमेरिका की फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की डीएनए एक्सपर्ट अंबरडीकार बृहस्पतिवार को अदालत में नहीं पहुंची। अदालत ने अंबरडीकार के नाम सम्मन जारी कर 6 जुलाई को बुलाया है।
जानकारी के अनुसार अंबरडीकार के अदालत नहीं पहुचने के कारण भंवरी देवी हत्याकांड की सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 3 से 6 जुलाई लगातार नियमित सुनवाई की जाएगी। दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई की एक्सपर्ट भंवरी देवी हत्याकांड में भारतीय जांच एजेंसियों को नहर में मिली हड्डियों के नमूनो पर आधारित डीएनए रिपोर्ट को अदालत में पेश करेंगी।
एफबीआई की डीएनए रिपोर्ट अदालत में पेश होने के बाद खुलासा होगा कि ये अवशेष भंवरी देवी के हैं या नहीं। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई के दौरान अंबरडीकार आरोपी महिपाल मदेरणा और मलखान के सिंह के वकीलों के सवालों के जवाब भी देंगी।

सीबीआई ने नहर में मिली हड्डियों को लेकर ये किया था दावा
भंवरी देवी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि छह साल पुराने भंवरी देवी हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने दावा किया था कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर से जो जली हड्डियां बरामद हुई थी वह भंवरी देवी की हैं। लेकिन सीएफएसएल इन हड्डियों से डीएनए निकालने में नाकाम रही थी। इसलिए सैंपल अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई को भेजे गए थे।
एफबीआई की एक्सपर्ट अंबरडीकार कोर्ट को यह जानकारी देंगी कि सीबीआई द्वारा पेश की गई हड्डियां भंवरी देवी की थी कि नहीं। केस की मुख्य साजिशकर्ता इंद्रा बिश्नोई के गिरफ्त में आने के बाद भंवरी देवी हत्याकांड फिर से सुर्खियों में चल रहा है। हालांकि सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केस अब आखिरी दौर में है और अंबरडीकार की जानकारी के बाद केस में जल्द ही फैसला आ जाएगा।