फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   American Expert did not reach court

हड्डियां भंवरी की हैं या नहीं, ये बताने अमेरिकी FBI एक्सपर्ट नहीं पहुंची अदालत

Thu, 06 Jul 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
American Expert did not reach court
डेमो इमेज
बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण व हत्याकांड में आज भी सीबीआई की ओर से गवाही देने के लिए अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की डीएनए एक्सपर्ट अंबर बी कार पेश नहीं हुई।
विज्ञापन


सीबीआई के गवाह के नहीं आने से अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में आज मामले की सुनवाई तो टल गई लेकिन दो बार समन के बाद गवाह के नहीं आने पर आज सीबीआई ने एक प्रार्थना पत्र पेश किया।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से प्रार्थना पत्र पेश कर अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की डीएनए एक्सपर्ट अंबर बी कार की गवाही विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कराने की गुहार की गई। इस पर आरोपियों के अधिवक्ता संजय विश्नोई ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रिप्लाई देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस मामले में एक सप्ताह छोड़कर उसके अगले सप्ताह सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई पर 22 जून को को अंबर बी कार गवाही के लिए कोर्ट नहीं आई थी, ऐसे में कोर्ट ने फिर से समन जारी कर बयान के लिए तलब किया था लेकिन आज भी वो कोर्ट नहीं आई है।

नहर से मिली हड्डियां भंवरी की हैं, सीबीआई का दावा

American Expert did not reach court
Court
जानकारी के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई की एक्सपर्ट अंबर बी कार ने छह साल पुराने भंवरी देवी हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने दावा किया था कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर से जो जली हड्डियां बरामद हुई थी वह भंवरी देवी की है।

सीएफएसएल इन हड्डियों से डीएनए निकालने में नाकाम रही थी, इसलिए सैंपल अमेरिका स्थित एफबीआई को भेजे गए थे। ऐसे में एक्सपर्ट को यह जानकारी कोर्ट में देनी हैं कि नहर में मिली हड्डियां भंवरी देवी की ही थी क्योंकि यह नतीजा अंबर बी कार ने डीएनए जांच से जुटाया था।

अंबर बी कार एफबीआई की डीएनए एक्सपर्ट और दुनियाभर में जिन केसों की जांच एफबीआई कर रही है, वहां अंबर बी कार एक्सपर्ट विटनेस के तौर पर मौजूद रहती है। दो बार समन के बाद भी गवाह के नहीं आने पर अब सीबीआई ने विडियो कांफ्रेसिंग का प्रार्थना पत्र दिया है, वही मामले में आज मलखानसिंह व परसराम को छोडकर सभी आरोपियों को पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed