{"_id":"594b78884f1c1b77408b4714","slug":"after-marriage-wife-s-murder-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पहले भगाकर किशोरी से की शादी, मौत हुई तो गुपचुप दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पहले भगाकर किशोरी से की शादी, मौत हुई तो गुपचुप दफनाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
जीवनराम और गंगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा इलाके में किशोरी को भगाकर एक युवक द्वारा शादी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान शादी के बाद किशोरी की मौत हो गई तो आरोपित पति ने उसकी लाश को गुपचुप ठिकाने लगा दिया। अब पुलिस किशोरी के शव को कब्र से निकालकर जांच फिर से शुरू करेगी।
मामला मानव तस्करी विरोधी यूनिट की ओर से चलाए गए आॅपरेशन मिलाप से जुड़ा है। आॅपरेशन भले ही खत्म हो गया, लेकिन इसी दौरान पुलिस को ऐसे मामले के बारे में पता चला जिसमें युवती पांच साल पहले लापता हो गई थी। इस सम्बंध में महावीर नगर थाने में किशोरी की गुमशुदगी भी परिजनों की ओर से दर्ज करवाई गई।
आॅपरेशन मिलाप के दौरान जब पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश शुरू की तो जांच में पता चला कि महावीर नगर की रहने वाली किशोरी को बारां के देवली का रहने वाला जीवनराम वर्ष 2012 में भगा ले गया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने किशोरी से शादी कर ली, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद आरोपित जीवनराम ने किशोरी गंगा को गुपचुप तरीके से दफना दिया। सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि किशोरी गंगा के परिजनों को भी यह पता नहीं था कि जीवनराम उनकी बेटी को भगा ले गया।
पुलिस जीवनराम तक पहुंची तो पता चला कि गंगा की मौत डेढ साल पहले कीटनाशक पीने से हो गई। अब पुलिस ने आरोपित जीवनराम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, अब शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस उसका पोस्टमार्टम करवाएगी।