{"_id":"5a13a1504f1c1b78548be48e","slug":"accused-of-rape-a-senior-ias-officer-from-rajasthan-surrender-in-front-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को 4 वर्ष से चकमा दे रहे दुष्कर्म के आरोपी IAS ने किया सरेंडर, कौन है ये....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को 4 वर्ष से चकमा दे रहे दुष्कर्म के आरोपी IAS ने किया सरेंडर, कौन है ये....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
बीबी मोहंती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चकमा देने में शातिर अपराधियों को पीछे छोड़ चुके सीनियर आईएएस बीबी मोहंती ने आखिरकार सरेंडर कर दिया है। बीते करीब चार वर्षों से फरार रहे दुष्कर्म के आरोपी बीबी मोहंती ने सोमवार देर रात जयपुर के एसीपी सोडाला कार्यालय में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
संभवत: प्रदेश में यह ऐसा पहला मामला था जब किसी सीनियर आईएएस पर पद पर रहते हुए दुष्कर्म के आरोप लगे थे। मोहंती के हाथ नहीं लगने पर राजस्थान पुलिस ने उन पर पांच हजार रुपए का इनाम भी रख दिया था। लेकिन इसके बावजूद वे पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जनवरी 2014 में एक 23 वर्षीय युवती ने जयपुर के महेश नगर थाने में सीनियर आईएएस बीबी मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती के अनुसार मोहंती ने जनवरी 2013 में पहली बार जयपुर में ही एक फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद अन्य शहरों के करीब आधा दर्जन होटलों में ले जाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने करीब एक साल बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
कई टीमें थी तलाश में
प्रतीकात्मक तस्वीर
युवती का आरोप था कि मोहंती सिविल सेवा परीक्षा में उसे पास कराने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। मोहंती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद फरवरी में राजस्थान सरकार ने मोहंती को निलंबित कर दिया था।
इसके बाद जांच कर रही पुलिस की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन उसके बाद से ही मोहंती फरार थे। फरवरी 2014 में ही कोर्ट ने मोहंती के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था। लेकिन करीब चार वर्ष तक मोहंती किसी के हाथ नहीं लगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कई टीमें लगातार उनकी तलाश में थीं।
इसके बाद जांच कर रही पुलिस की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन उसके बाद से ही मोहंती फरार थे। फरवरी 2014 में ही कोर्ट ने मोहंती के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था। लेकिन करीब चार वर्ष तक मोहंती किसी के हाथ नहीं लगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कई टीमें लगातार उनकी तलाश में थीं।