{"_id":"592cede64f1c1bdf7bbdaac3","slug":"a-triple-talaq-case-from-jodhpur-solve-by-effort-of-rswc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Talaq: महिला आयोग की समझाइश से बच गया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Talaq: महिला आयोग की समझाइश से बच गया रिश्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
सुमन शर्मा।
तीन तलाक को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच जोधपुर में राज्य महिला आयोग की एक पहल एक परिवार को बचाने में कामयाब रही। दरअसल जोधपुर में एक पति ने पत्नी ने फोन पर तलाक दे दिया था। जिसके बाद आयोग की ओर से की गई पति—पत्नी की काउंसलिंग में दोनों के बीच राजनीमा हो गया है और परिवार बच गया है। राज्य महिला आयोग के अनुसार जोधपुर निवासी अंजुमन का शादी अतीक से करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन अतीक को जुआ खेलने की आदत है इसी के चलते अंजुमन कुछ दिन पूर्व पीहर चली गई थी। इसके बाद अतीक ने अंजुमन को फोन पर ही तलाक दे दिया था। फिर अंजुमन ने महिला आयोग की जोधपुर बेंच में गुहार लगाई। इसके बाद सोमवार को जयपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने दोनों से समझाइश की व लिखित राजीनामा भी कर लिया गया। आयोग की काउंसिलिंग से परिवार बिखरने से बच गया। अतीक और अंजुमन के तीन बच्चे भी है।
विज्ञापन