{"_id":"596063d44f1c1ba97c8b46ae","slug":"a-love-couple-commit-suicide-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे लगाई प्रेमी युगल ने छलांग, दोनों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे लगाई प्रेमी युगल ने छलांग, दोनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
सामाजिक व्यवस्थाओं के आगे घुटने टेकते हुए एक प्रेमी जोड़े ने बीती रात्रि अपनी जीवनलील समाप्त कर ली। घटना बीकानेर के नोखा की है जहां ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने जान दे दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी सुबह मिली जब स्थानीय लोगों ने दोनों की खून से लथपथ लाश को ट्रेक पर पड़े देखाा। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जाानकारी के अनुसार दोनों ही जोधपुर जिले के रहने वाले है। हालांकि इनकी ज्यादा पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पताल में रखवाया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त इनके परिजनों से भी सम्पर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन