{"_id":"58d3aa844f1c1b996e1a305c","slug":"yogi-government-is-different-from-former-akhilesh-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, पूर्व अखिलेश सरकार से किस तरह अलग है योगी सरकार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, पूर्व अखिलेश सरकार से किस तरह अलग है योगी सरकार?
amarujala.com, Presented By- विजय जैन
Updated Thu, 23 Mar 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों ने विभाग अलॉट होते ही काम शुरू कर दिया है। जानिए, किस तरह पिछली सरकार से अलग हैं योगी सरकार।
Trending Videos
योगी आदित्यनाथ
1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास गृह मंत्रालय समेत 37 मंत्रालय रखे हैं, जबकि अखिलेश ने अपने पास 50 मंत्रालय रखे थे।
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
2. 2012 में अखिलेश के कार्यकाल में यूपी में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं थे, जबकि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में यूपी में दो उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मोर्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
3. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ 19 मंत्रियों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 29 राज्यमंत्री बनाए गए थे, जबकि योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिपरिषद में 22 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 13 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
4- अखिलेश के पहले मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में से कोई महिलामंत्री नहीं थीं, जबकि योगी मंत्रिमंडल में रीता बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, अनुपमा जायसवाल और स्वाति सिंह को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। गुलाबो देवी और अर्चाना पांडेय को राज्यमंत्री बनाया गया है।