फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates

Top News: UP में एक ही परिवार के छह की मौत; देश में आठ मई तक बारिश-ओलावृष्टि होगी; पहलगाम पर पाकिस्तान बेनकाब

Mon, 05 May 2025 06:53 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चमनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं पहलगाम हमले की जवाबदेही से बचने की पाकिस्तान की कोशिश का पर्दाफाश हो गया है। पहलगाम हमले से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में आतंकी हमले, अराजकता और उथल-पुथल के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। एक तरफ आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, मुस्तैद सुरक्षा एजेंसियों की बदौलत कुछ वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई काफी हद तक बदली है। यही कारण है कि 10 साल में आतंकी वारदातें घटकर करीब एक तिहाई रह गई हैं। वहीं अब बात अगर मौसम की करें तो मौसम के बदले मिजाज से लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना जताई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

कानपुर में छह मंजिला इमारत में लगी आग, छह की मौत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

चमनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के अधिकतर हिस्सों में 8 तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज से लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

भारत को दोषी बताने के हर झूठ का पर्दाफाश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव - फोटो : एएनआई

पहलगाम हमले की जवाबदेही से बचने की पाकिस्तान की कोशिश का पर्दाफाश हो गया है। पहलगाम हमले से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में आतंकी हमले, अराजकता और उथल-पुथल के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन आरोप लगाने के लिए उसने जो कथित साक्ष्य पेश किए, जांच में वे न सिर्फ झूठ का पुलिंदा निकले, बल्कि तकनीकी, तार्किक और कथात्मक खामियों से भरे थे। पढ़ें पूरी खबर...

बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
भारतीय स्टेट बैंक वित्त वर्ष 2025-26 में 18,000 के करीब नई भर्तियां करने जा रहा है। इनमें 13,500 से 14,000 पद क्लर्क और करीब 3000 पद अधिकारी स्तर के होंगे। बैंक के अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश करते हुए मीडिया के सामने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर..

एक दशक में तिहाई हुए आतंकी हमले

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, मुस्तैद सुरक्षा एजेंसियों की बदौलत कुछ वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई काफी हद तक बदली है। यही कारण है कि 10 साल में आतंकी वारदातें घटकर करीब एक तिहाई रह गई हैं। बीते दशक में 2,242 आतंकी वारदातें हुईं, जबकि वर्ष 2004 से 2014 के बीच इनकी संख्या सात हजार से ज्यादा थी। आंकड़ों के अनुसार बीते दशक में आतंकी हमलों में हर साल गिरावट आई और संख्या सालाना 3,156 से घटकर 1,586 तक आ पहुंची है। हालांकि कश्मीर घाटी में समान रुझान नहीं है। वहां अब भी ऐसे बदलाव का इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान 'परमाणु' पर अमेरिकी धमकियों से बेपरवाह

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच ईरान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अपने नए ठोस ईंधन से चलने वाले कासिम बसीर बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया। यह मिसाइल 1,200 किमी तक मार कर सकती है और GPS के बिना भी सटीक निशाना साध सकती है। इसका  परीक्षण 17 अप्रैल को किया गया था। पढ़ें पूरी खबर..

कट्टर दक्षिणपंथी जॉर्ज सिमियन को पहले दौर में निर्णायक जीत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
रोमानिया के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जॉर्ज सिमियन को निर्णायक जीत - फोटो : फेसबुक @george.simion.unire
रोमानिया में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में कट्टरपंथी राष्ट्रवादी नेता जॉर्ज सिमियन को रविवार को निर्णायक जीत मिली। एलायंस फॉर द यूनिटी ऑफ रोमानिया के प्रमुख 38 वर्षीय सिमियन को 40.5% वोट मिले हैं।  पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली शराब नीति मामला : केजरीवाल और सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई आज

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : पीटीआई

दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को आप के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित शराब नीति घोटाले में दायर चार्जशीट पर ट्रायल कोर्ट के संज्ञान लेने के फैसले को चुनौती देती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पहलगाम पर तनाव: रामदेव बोले- पाकिस्तान खुद टूटने वाला है

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
योग गुरु रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती और गोविंद देव गिरी महाराज - फोटो : एएनआई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उपजे तनाव के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने पड़ोसी देश को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की ताकत नहीं है। युद्ध होने की सूरत में पड़ोसी देश भारत के सामने चार दिन भी नहीं टिक सकेगा। पढ़ें पूरी खबर..

महाराष्ट्र ATS को बड़ी सफलता: 2011 से वांछित प्रशांत कांबले 14 साल बाद रायगड से गिरफ्तार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
ATS ने वांछित प्रशांत कांबले को किया गिरफ्तार - फोटो : ANI

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने रविवार को 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को रायगढ़ जिले के खोपोली से गिरफ्तार किया। कांबले पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप है, जिसके चलते वो 2011 से फरार था। बता दें कि कांबले के खिलाफ 2011 में एक अर्बन नक्सल केस दर्ज किया गया था, जिसमें माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबड़े (जो दो साल पहले गढ़चिरोली में मारा गया था) और एंजेला सोनटक्के भी नामजद थे। पढ़ें पूरी खबर...

हिमांशी नरवाल के बचाव में महिला आयोग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल - फोटो : PTI

नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (एनसीडब्ल्यू) ने पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के समर्थन में बयान जारी किया है। आयोग ने कहा कि किसी महिला को उसकी सोच या निजी जीवन के आधार पर ट्रोल करना गलत है। पढ़ें पूरी खबर...

मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ित विधवाओं का आरोप- धमका रही TMC और पुलिस

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा में अपना पति खो चुकीं पारुल दास और पिंकी दास ने रविवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें शासन और पुलिस से धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से कोलकाता हाईकोर्ट तक सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि वे वहां जाकर न्याय की याचिका दायर कर सकें। पढ़ें पूरी खबर..

CM सरमा बोले- गोगोई के पाकिस्तान दौरे पर खरगे से करेंगे सवाल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे और पूछेंगे कि सांसद गौरव गोगोई को टिकट क्यों दिया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया था। पढ़ें पूरी खबर...

अग्रिम कर जमा करने वाले करदाताओं पर रखें बारीक नजर', आयकर विभाग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
आयकर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने आयकर अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में सुधार की रणनीति के तहत अग्रिम कर जमा करने वाले शीर्ष करदाताओं पर बारीक नजर रखने का आदेश दिया है। साथ ही, छूट व कटौती के फर्जी दावों की पहचान करने का भी निर्देश दिया है। अग्रिम कर वह राशि है जो एक वित्त वर्ष में चार किस्तों के जरिये हर तिमाही के अंतिम महीने की 15 तारीख से पहले अग्रिम रूप से चुकाई जाती है। पढ़ें पूरी खबर...

ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती पंजाब, दूसरे स्थान पर पहुंची किंग्स

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : PTI
अर्शदीप सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। रविवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के 54वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की 91 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर...

महिला ने लगाया अभिनेता एजाज खान पर शारीरिक शोषण का आरोप

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5th May 2025 Updates
एजाज खान - फोटो : एक्स

अभिनेता एजाज खान के खिलाफ रविवार 04 मई को शारीरिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने एजाज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महिला का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश दिलाने के बहाने अभिनेता ने शारीरिक शोषण किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed