फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW comes out in support of Pahalgam attack victim's wife over her online trolling News In Hindi

Himanshi Narwal: पहलगाम में सैनिक पति को खोने वाली हिमांशी की ऑनलाइन ट्रोलिंग, NCW की अपील- गरिमा का ध्यान रहे

Mon, 05 May 2025 01:43 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 01:43 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के बयान पर ट्रोलिंग को महिला आयोग ने गलत बताया। आयोग ने कहा कि किसी महिला को उसकी राय या निजी जीवन के आधार पर निशाना बनाना उचित नहीं। हर महिला की गरिमा और सम्मान जरूरी है।

विज्ञापन
NCW comes out in support of Pahalgam attack victim's wife over her online trolling News In Hindi
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल - फोटो : PTI

विस्तार

नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (एनसीडब्ल्यू) ने पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के समर्थन में बयान जारी किया है। आयोग ने कहा कि किसी महिला को उसकी सोच या निजी जीवन के आधार पर ट्रोल करना गलत है।

विज्ञापन


बता दें कि हमले के बाद हिमांशी नरवाल ने अपील की थी कि लोग मुसलमानों और कश्मीरियों को निशाना न बनाएं। उन्होंने कहा था कि हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों और कश्मीरियों के पीछे पड़ें। हिमांशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन


हिमांशी नरवाल के समर्थन में महिला आयोग
हिमांशी नरवाल के बयान पर सोशल मीडिया पर बयानबाजी के बीच महिला आयोग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शहादत के बाद उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल की सोशल मीडिया पर आलोचना दुर्भाग्यपूर्ण है। आयोग ने माना कि हिमांशी के बयान से हर कोई सहमत नहीं हो सकता, लेकिन असहमति जताने का तरीका संविधान के दायरे में और सभ्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सियासत: CM सरमा बोले- गोगोई के पाकिस्तान दौरे पर खरगे से करेंगे सवाल; कांग्रेस सांसद बोले- SIT रिपोर्ट दिखाएं

महिला को ट्रोल करना उचित नहीं- आयोग
साथ ही आयोग ने यह भी याद दिलाया कि हिमांशी के पति को धर्म पूछकर गोली मारी गई, जिससे देश में गुस्सा है। लेकिन ऐसे समय में भी किसी महिला को ट्रोल करना उचित नहीं है। इसको लेकर आयोग ने कहा कि हर महिला की गरिमा और सम्मान मूल्यवान है, और ऐसे राष्ट्रीय दुख के समय में भी अभिव्यक्ति का तरीका मर्यादित और मौलिक होना चाहिए।


पहलगाम आतंकी हमला, एक नजर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: 'गंभीर मुद्दे को हल्के में ले रहे', अजय राय की राफेल पर टिप्पणी को लेकर बोले पूर्व राजनयिक

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed