फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Widows of Murshidabad violence seek security from governor News In Hindi

West Bengal: मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ित विधवाओं का आरोप- धमका रही TMC और पुलिस; राज्यपाल बोस से सुरक्षा की गुहार

Mon, 05 May 2025 02:45 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 02:45 AM IST
सार

मुर्शिदाबाद हिंसा में पति खो चुकीं पारुल और पिंकी दास ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कथित तौर पर पुलिस और सत्ताधारी पार्टी से मिल रही धमकियों की शिकायत की। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से कोलकाता हाईकोर्ट तक सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि वे वहां जाकर न्याय की याचिका दायर कर सकें।

विज्ञापन
Widows of Murshidabad violence seek security from governor News In Hindi
राज्यपाल सीवी आनंद बोस (File Photo) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा में अपना पति खो चुकीं पारुल दास और पिंकी दास ने रविवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें शासन और पुलिस से धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से कोलकाता हाईकोर्ट तक सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि वे वहां जाकर न्याय की याचिका दायर कर सकें।

विज्ञापन

बता दें कि राज्यपाल को लिखे चार पन्नों के पत्र में उन्होंने कहा कि हम हरगोबिंद दास और चंदन दास की विधवाएं, टूटे दिल और कांपते हाथों से यह पत्र लिख रही हैं। हम ये पत्र किसी छिपे हुए स्थान से लिख रही हैं क्योंकि हमें सिर्फ सत्ताधारी पार्टी से ही नहीं, बल्कि पुलिस से भी डर लग रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Himanshi Narwal: पहलगाम में सैनिक पति को खोने वाली हिमांशी की ऑनलाइन ट्रोलिंग, NCW की अपील- गरिमा का ध्यान रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने लगाए आरोप
राज्यपाल को लिखे पत्र में महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि रविवार सुबह बिधाननगर पूर्व थाने की पुलिस टीम उन्हें सल्टलेक के बीजी ब्लॉक से किडनैप करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे महिलाओं की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद वहां गई थी। पुलिस के मुताबिक हरगोबिंद दास के छोटे बेटे समरथ ने शनिवार रात को शिकायत की थी कि दोनों महिलाएं एक व्यक्ति के साथ कार में घर से गईं और 24 घंटे से वापस नहीं आईं।

ये भी पढ़ें:- Sudan Conflict: सूडान में आरएसएफ का ड्रोन हमला, पोर्ट सिटी के एयरबेस और नागरिक ठिकाने को बनाया निशाना

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि गंभीर आरोपों को देखते हुए केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जब यह पता चला कि महिलाएं बिधाननगर के एक घर में हैं, तो पुलिस ने जाकर उनसे उनकी सुरक्षा की जानकारी ली और फिर लौट गई। पुलिस ने आगे कहा कि किसी शिकायत की जांच करना पुलिस का कर्तव्य है और हमने वही किया। गौरतलब है कि हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन की पिछले महीने मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed