सियासत: CM सरमा बोले- गोगोई के पाकिस्तान दौरे पर खरगे से करेंगे सवाल; कांग्रेस सांसद बोले- SIT रिपोर्ट दिखाएं
असम के सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान दौरे को लेकर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान के 19 दौरे किए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से जवाब मांगने की बात कही। हालांकि गोगोई ने भी पलटवार करते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे और पूछेंगे कि सांसद गौरव गोगोई को टिकट क्यों दिया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया था।
सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई व्यक्ति पाकिस्तान में 15 दिन क्यों रुकेगा, जब वहां काजीरंगा या मानस जैसे कोई राष्ट्रीय उद्यान नहीं हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की है। हालांकि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सीएम सरमा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरमा केवल राजनीति कर रहें हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे से पूछेंगे सवाल- सीएम
सीएम सरमा ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर पूछेंगे कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी ने टिकट क्यों दिया। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई को लेकर कई संदेह हैं। मैं खड़गे से मिलूंगा और सवाल करूंगा कि क्या ऐसे व्यक्ति को टिकट देना सही है? उन्होंने कहा कि यह मामला यहीं नहीं रुकेगा।
ये भी पढ़ें:- पहलगाम आतंकी हमला: बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन बोलीं- जब तक इस्लाम है, आतंकवाद बना रहेगा
सरमा का दावा- गोगोई ऐसे नमाज.. .
सीएम सरमा ने आगे दावा किया कि गोगोई इतनी परफेक्शन से नमाज पढ़ते हैं, जितना कोई आम मुस्लिम भी नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कोई भारतीय सांसद अपने बच्चों को विदेशी नागरिक क्यों बनाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने पहले यह भी कहा था कि सरकार इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से जांच कर सकती है, क्योंकि एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख का नाम इस मामले से जोड़ा गया है।
गोगोई ने सीएम पर किया पलटवार
सीएम सरमा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और उनका परिवार को घसीटना गलत है। उन्होंने कहा कि हम बेरोजगारी, स्कूलों में किताबों की कमी और बच्चों की तस्करी जैसे असली मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Pahalgam Terror Attack: '12 दिन बाद भी सरकार ने नहीं लिया बदला...', संजय राउत ने सरकार पर साधा निशाना
गोगोई ने सीएम से पूछे सवाल
साथ ही गोगोई ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि उनकी पत्नी और खुद पर बने एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपों में दम है, तो सरकार को जांच की रिपोर्ट जनता के सामने रखनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने जब असम की महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया, तब ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने फिर से गोगोई परिवार का मुद्दा उठाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.