फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Woman complaint against actor Ajaz Khan FIR registered Charkop police Maharashtra

Ajaz Khan: 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बाद अब एजाज खान पर शारीरिक शोषण का आरोप, शिकायत दर्ज

Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
सार

Actor Ajaz Khan: अभिनेता एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक महिला ने एजाज पर शारीरिक शेषण का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman complaint against actor Ajaz Khan FIR registered Charkop police Maharashtra
एजाज खान - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता एजाज खान के खिलाफ रविवार 04 मई को शारीरिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने एजाज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महिला का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश दिलाने के बहाने अभिनेता ने शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्मों में रोल दिलाने के बहाने शोषण
चारकोप पुलिस अधिकारी के अनुसार, 30 वर्षीय एक महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि एजाज खान ने फिल्म में भूमिका दिलाने में मदद करने का वादा किया। साथ ही धर्म बदलकर शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ कई जगहों पर शारीरिक शोषण किया। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।


यह खबर भी पढ़ें:
Lady Gaga: ब्राजील पुलिस का एक्शन, लेडी गागा के कॉन्सर्ट में बम विस्फोट की साजिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर विवादों में एजाज
एजाज इससे पहले से ही रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अपने अश्लील कंटेंट के चलते विवादों में है। शो में आपत्तिजनक टास्क और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, जिसके बाद शो और एजाज को काफी ट्रोल किया जा रहा है। एजाज खान को उल्लू एप के वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में कथित अश्लील सामग्री के लिए कई अन्य लोगों के साथ एक मामले में नामित किया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Harshvardhan Rane: बाबिल खान को हर्षवर्धन राणे की सलाह- 'शराब, इवेंट और पार्टी से दूर रहो'

विज्ञापन

क्यों है विवाद?
हाउस अरेस्ट’ का कंटेंट इस विवाद की मुख्य वजह है। सोशल मीडिया यूजर्स और आलोचकों ने इसे अश्लील, भारतीय संस्कृति के खिलाफ और नैतिकता को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। शो के वायरल क्लिप्स में कंटेस्टेंट्स के बीच इंटीमेट बातचीत और आपत्तिजनक चैलेंजेस ने लोगों का गुस्सा भड़काया है। यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति को खत्म करने की साजिश तक करार दिया है। 01 मई, 2025 को शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स हैंडल पर शो का एक वीडियो शेयर कर इसकी आलोचना की। उन्होंने इसे अश्लीलता फैलाने वाला बताया और इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म्स पर सवाल उठाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed