फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran unveils new solid-fueled ballistic missile News In Hindi

Iran New Missile: ईरान 'परमाणु' पर अमेरिकी धमकियों से बेपरवाह, दिखाई नई बैलिस्टिक मिसाइल, मारक क्षमता 1200 KM

Mon, 05 May 2025 04:30 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 04:30 AM IST
सार

अमेरिका के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच ईरान ने 1,200 किमी रेंज वाली 'कासिम बसीर' मिसाइल का अनावरण किया। ये बैलिस्टिक मिसाइल GPS के बिना भी सटीक निशाना साध सकती है। वहीं अब ईरान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका-इस्राइल को चेतावनी दी कि हमला हुआ तो उनके ठिकानों पर वैश्विक स्तर पर जवाबी हमला किया जाएगा।

विज्ञापन
Iran unveils new solid-fueled ballistic missile News In Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच ईरान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अपने नए ठोस ईंधन से चलने वाले कासिम बसीर बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया। यह मिसाइल 1,200 किमी तक मार कर सकती है और GPS के बिना भी सटीक निशाना साध सकती है। इसका  परीक्षण 17 अप्रैल को किया गया था। एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह ने बताया कि इस मिसाइल में दिशा-निर्देशन और गतिशीलता की उन्नत तकनीकें हैं, जिससे यह एंटी-बैलिस्टिक रक्षा प्रणाली को चकमा देकर निशाना भेद सकती है।

विज्ञापन


अमेरिका और इस्राइल को दी सख्त चेतावनी
साथ ही अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ द्वारा ईरान को यमन के हूती विद्रोहियों को समर्थन देने पर चेतावनी के जवाब में ईरानी रक्षा मंत्री नासिरजादेह ने चेतावनी भरे अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका या इस्राइल युद्ध की शुरुआत करते हैं, तो हम उनके सैन्य ठिकानों और हितों पर कहीं भी और कभी भी हमला कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ईरान किसी पड़ोसी देश से दुश्मनी नहीं चाहता, लेकिन हमले की स्थिति में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने वैध लक्ष्य होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sudan Conflict: सूडान में आरएसएफ का ड्रोन हमला, पोर्ट सिटी के एयरबेस और नागरिक ठिकाने को बनाया निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


हूती हमले और बढ़ते तनाव
हाल ही में यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया था, जिसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हूतियों और उनके ईरानी समर्थकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: ट्रंप बोले- कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई की नहीं पड़ेगी जरूरत

परमाणु कार्यक्रम की ओर इशारा
इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच 3 मई को रोम में होने वाली अप्रत्यक्ष वार्ता को टाल दिया गया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय ओमान के विदेश मंत्री के अनुरोध पर लिया गया। नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसको लेकर ईरान ने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया या समझौता नहीं हुआ, तो वह अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार के साथ परमाणु हथियार बनाने पर विचार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed