फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS arrests Pune man from Raigad district over Naxal links News In Hindi

महाराष्ट्र ATS को बड़ी सफलता: 2011 से वांछित प्रशांत कांबले 14 साल बाद रायगड से गिरफ्तार, 'नक्सल लिंक' का आरोप

Mon, 05 May 2025 02:58 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 02:58 AM IST
सार

महाराष्ट्र एटीएस ने 2011 से फरार नक्सली आरोपी प्रशांत कांबले को रायगढ़ के खोपोली से गिरफ्तार किया। वह कबीर कला मंच से जुड़ा था और गढ़चिरोली में माओवादियों के साथ सक्रिय था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। अब 13 मई तक ATS की हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Maharashtra ATS arrests Pune man from Raigad district over Naxal links News In Hindi
ATS ने वांछित प्रशांत कांबले को किया गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने रविवार को 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को रायगढ़ जिले के खोपोली से गिरफ्तार किया। कांबले पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप है, जिसके चलते वो 2011 से फरार था। बता दें कि कांबले के खिलाफ 2011 में एक अर्बन नक्सल केस दर्ज किया गया था, जिसमें माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबड़े (जो दो साल पहले गढ़चिरोली में मारा गया था) और एंजेला सोनटक्के भी नामजद थे।

विज्ञापन

6-7 साल से खोपोली में छिपा था कांबले
एटीएस अधिकारियों के अनुसार, कांबले पिछले 6-7 साल से खोपोली में छिपकर रह रहा था और वहां आदिवासी बच्चों को पढ़ा रहा था। पुणे के ताड़ीवाला रोड इलाके का रहने वाला कांबले कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर का काम करता था, जिसके बाद वो 2010 में मुंबई काम के बहाने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Bengal: मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ित विधवाओं का आरोप- धमका रही TMC और पुलिस; राज्यपाल बोस से सुरक्षा की गुहार


अधिकारियों के अनुसार बाद में वह और संतोष शेलार नामक एक अन्य युवक गढ़चिरोली के जंगलों में सक्रिय माओवादी बन गए। हालांकि जनवरी 2024 में जब संतोष शेलार बीमार हालत में पुणे लौटा, तो एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि जलिंदर कांबले कबीर कला नामक एक मंच से जुड़ा था।

कोर्ट ने 2011 में किया था फरार घोषित
इसके साथ ही अधिकारियों ने ये भी कांबले को हाई वैल्यू टारगेट बताया। साथ ही ये भी कहा कि वह कट्टर नक्सली विचारधारा का समर्थक है। गौरतलब है कि नक्सल लिंक कांबले को 2011 में कोर्ट ने फरार घोषित कर गैर-जमानती वारंट और नोटिस जारी किया था। एटीएस की पुणे यूनिट ने गुप्त जानकारी के आधार पर उसे खोपोली से पकड़ा। उसे मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 13 मई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Himanshi Narwal: पहलगाम में सैनिक पति को खोने वाली हिमांशी की ऑनलाइन ट्रोलिंग, NCW की अपील- गरिमा का ध्यान रहे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed