फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates

Top Headlines: चिली-अर्जेंटीना में भूकंप; CWC में पहलगाम पर सवाल; आंध्र को करोड़ों की सौगात; कर्नाटक में तनाव

Fri, 02 May 2025 08:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 02 May 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और चिली के समुद्री तटों के पास शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। यह झटका समुद्र के अंदर आया, जिससे आसपास के इलाकों में भी हलचल महसूस की गई। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी किनारों के करीब समुद्र में था। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' है। एक तरफ कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक में शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले और केंद्र सरकार की ओर से किए गए जाति जनगणना के एलान पर चर्चा की गई। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया था कि सीडब्ल्यूसी इन दोनों अहम मुद्दों पर बैठक में चर्चा करेगी। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले के अधिकांश हिस्सों में बंद का असर देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बंद का आह्वान किया था। जिला प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में सार्वजनिक यातायात की बसों पर पथराव किया गया।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

अर्जेंटीना और चिली में भूकंप के तगड़े झटके

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
भूकंप - फोटो : ANI
दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और चिली के समुद्री तटों के पास शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। यह झटका समुद्र के अंदर आया, जिससे आसपास के इलाकों में भी हलचल महसूस की गई। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी किनारों के करीब समुद्र में था। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने आंध्र को दी ₹58000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
पीएम मोदी और सीएम चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

पहलगाम हमले पर जवाब के लिए सरकार की रणनीति स्पष्ट नहीं- खरगे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : एक्स/कांग्रेस

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक में शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले और केंद्र सरकार की ओर से किए गए जाति जनगणना के एलान पर चर्चा की गई। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया था कि सीडब्ल्यूसी इन दोनों अहम मुद्दों पर बैठक में चर्चा करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक: हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ में बंद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
सुहास शेट्टी की हत्या - फोटो : @BJP4Karnataka

कर्नाटक में एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले के अधिकांश हिस्सों में बंद का असर देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बंद का आह्वान किया था। जिला प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में सार्वजनिक यातायात की बसों पर पथराव किया गया। पढ़ें पूरी खबर..

केआईआईटी के छात्रावास में नेपाली छात्रा की मौत के मामले ने पकड़ा तूल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
KIIT - फोटो : PTI

ओडिशा के भुवनेश्वर में कॉजेल परिसर में नेपाल की एक छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केआईआईटी विश्वविद्यालय के छात्रावास में छात्रा के मृत पाए जने के बाद से ही नेपाल सरकार इसे लेकर पारदर्शी जांच का दबाव बना रही है। अब विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम शहबाज का यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया। चैनल पर अब यह संदेश दिख रहा है- 'यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

भाखड़ा जल विवाद : हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

भाखड़ा जल विवाद पर हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। इससे पहले शुक्रवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब भवन में प्रदेश की सर्वदलीय बैठक हुई। पढ़ें पूरी खबर..

योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंची आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे। इस दौरान जय बदरी विशाल के उदघोष और मांगल गीतों से ज्योतिर्मठ नगरी गुंजायमान हो उठी। शनिवार को कुबेर जी और उद्धव जी की उत्सव डोली, गाडू घड़ा तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ के लिए रवाना होगी। पढ़ें पूरी खबर..

पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर अपराधियों के निशाने पर भारत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमलों को अंजाम देने की साजिश रची गई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ऐसे कई ऑनलाइन हमले दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले किए। पढ़ें पूरी खबर...

'23 करोड़ की कीमत वाले दो क्रिकेटर्स को निकाल सकता है CSK

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम 10 में से आठ मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। तीन मई को सीएसके का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से पहले भारत के पूर्व कोच रहे संजय बांगड़ ने धोनी और सीएसके को लेकर भविष्यवाणी की है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.983 अरब डॉलर बढ़कर 688.129 अरब डॉलर पर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.983 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि के साथ लगभग 688.129 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार इसके आंकड़े जारी किए।  पढ़ें पूरी खबर..

अभिनेता माधवन ने उठाए NCERT की किताबों पर सवाल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर माधवन अक्सर ही अपने विचारों को खुलकर सामने रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एनसीईआरटी (NCERT) की इतिहास की किताबों पर सवाल उठा दिए। अभिनेता जानना चाहते हैं कि मुगलों पर आठ चैप्टर और दक्षिण के चोल वंश पर बस एक चैप्टर स्कूल की किताबों में क्यों है? यह सब किसने तय किया है? विस्तार से जानिए, अभिनेता आर माधवन ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर..

बिलावल ने आतंकी संगठनों से पाकिस्तान की साठगांठ कबूली

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd May 2025 Updates
बिलावल भुट्टो - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट जगजाहिर हो गई है। आए दिन उसके नेता कोई न कोई बड़बोलापन दिखा रहे हैं। पहले उनके रक्षा मंत्री और अब उनके पूर्व विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के आतंक का पनाहगार होने की बात कबूल ली है। पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। पाकिस्तान की ओर से पोषित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले की साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed