आईपीएल 2025 पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम 10 में से आठ मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। तीन मई को सीएसके का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से पहले भारत के पूर्व कोच रहे संजय बांगड़ ने धोनी और सीएसके को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने संभावना जताई है कि अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन से पहले सीएसके रविचंद्रन अश्विन और मथीशा पथिराना को रिलीज कर सकती है। वहीं, हरभजन सिंह ने अश्विन का सही इस्तेमाल नहीं करने के लिए सीएसके टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है। अश्विन को सीएसके ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, पथिराना को सीएसके ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
2 of 4
मथीशा पथिराना
- फोटो : ANI
बांगड़ ने कहा कि इन दोनों को रिलीज किए जाने पर सीएसके का पर्स में कुछ पैसे बच सकेंगे और वह अच्छे खिलाड़ियों को खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा, 'वे अश्विन को रिटेन करते हैं या नहीं, यह एक और बड़ा सवाल होगा क्योंकि यहीं पैसा फंसा हुआ है। यदि वे अपने पर्स को थोड़ा खाली करना चाहते हैं, तो इस बात को ध्यान रखें कि वे अश्विन का उतना उपयोग नहीं कर सके हैं और आगे न करना चाहेंगे। इस साल भी उन्होंने अश्विन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया। इसलिए उस लिस्ट में से दो खिलाड़ी अश्विन और पथिराना हो सकते हैं, जिन्हें वे रिलीज कर सकते हैं। ये फैसला हालांकि, टीम मैनेजमेंट को लेना है कि वे उन्हें टीम में रखना चाहते हैं या शायद उनके लिए विकल्प ढूंढना चाहते हैं।'
3 of 4
धोनी और हरभजन
- फोटो : Twitter
दूसरी ओर सीएसके के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अश्विन का सही तरीके से उपयोग नहीं करने के लिए टीम मैनेजमेंट की आलोचना की। भज्जी ने साथ ही अश्विन के लिए नीलामी में इतनी बड़ी राशि का भुगतान करने के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'चेन्नई ने परिस्थितियों के आधार पर टीम का चयन नहीं किया था। अगर नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पंजाब किंग्स के खिलाफ एक साथ खेलते तो चेन्नई सुपर किंग्स मैच जीत सकती थी।'
4 of 4
अश्विन-जडेजा
- फोटो : PTI
अश्विन ने कहा, 'आपने अश्विन को बेंच पर रखने के लिए 10 करोड़ रुपये नहीं दिए। मुझे नहीं पता कि वह क्यों नहीं खेल रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका किसी से झगड़ा हुआ होगा।' अश्विन ने कहा, 'वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिसने प्रदर्शन नहीं किया है। टीम के अन्या खिलाड़ी भी साधारण प्रदर्शन के बावजूद अब भी खेल रहे हैं, लेकिन अश्विन टीम से बाहर हैं। उन्हें पंजाब के खिलाफ खेलना चाहिए था, क्योंकि गेंद स्पिन कर रही थी।'