फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bandh in most parts of Dakshina Kannada following Hindu activist's murder

कर्नाटक: हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ में बंद, पथराव के बाद कुछ इलाकों में बस सेवाएं निलंबित

Fri, 02 May 2025 03:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 May 2025 03:46 PM IST
सार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं और पथराव की घटनाओं के बाद बस सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं।

विज्ञापन
Bandh in most parts of Dakshina Kannada following Hindu activist's murder
सुहास शेट्टी की हत्या - फोटो : @BJP4Karnataka

विस्तार

कर्नाटक में एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले के अधिकांश हिस्सों में बंद का असर देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बंद का आह्वान किया था। जिला प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में सार्वजनिक यातायात की बसों पर पथराव किया गया।   

विज्ञापन


हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद वीएचपी ने बंद की अपील की थी। सुहास शेट्टी की मंगलुरु तालुक के बाजपे के पास किन्नीपडवु में गुरुवार की शाम हत्या कर दी गई थी। मंगलुरु शहर के सभी उपनगरों में दुकानें बंद रहीं। इनमें हंपनकट्टा, सेंट्रल मार्केट, फल्नीर, बालमट्टा, कनकनाडी,उर्वा और अलके उपनगर शामिल हैं। इसके अलावा, फरंगीपेट, बाजपे, उल्लाल, गुरुपुरा, सुरथकल, गंजीमट, किन्नीगोली और मुल्की जैसे उपनगरी इलाके पूरी तरह से बंद रहे। कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने की आग्रह किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान निर्वासित होने के कगार पर परिवार, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

पंपवेल और कंकनाडी इलाकों के पास पथराव के बाद कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने उपनगरी क्षेत्रों में सेवा निलंबित कर दी है। जिन बसों पर पथराव किया गया, वे बेलथांगडी, पुत्तूर, सुलिया और बंटवाल की तरफ से आ रही थीं।अधिकारियों के मुताबिक, मुल्की और नंथरू के पास कुछ निजी बसों पर भी पथराव किया गया। 

दक्षिण कन्नड़ बस मालिक संघ के प्रमुख अजिज पार्थिपडी ने कहा कि चालकों की ओर से सड़क पर कानून-व्यवस्था की स्थिति की सूचना मिलने के बाद संघ को सभी तय कार्यक्रम रद्द करने को मजबूर होना पड़ा है। केएसआरटीसी के संभागीय नियंत्रक राजेश शेट्टी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उपनगरीय केंद्रों से मंगलुरु शहर जाते समय उनके चार वाहनों पर पथराव किया गया। बस ऑपरेटरों ने तालुकों और जिला मुख्यालयों के बीच सेवाएं बंद की, जिसके बाद पुत्तूर, सुल्लिया, बंटवाल और  बेलथांगड़ी जैसे तालुका में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। 

ये भी पढ़ें: Assam: 'बलूचिस्तान में हो रही लोगों की हत्या मानवाधिकारों का काला अध्याय', CM सरमा का पाकिस्तान पर करारा हमला

पुलिस को हरसंभव मदद दी जा रही: सिद्धारमैया
घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, हमें जल्द ही हत्यारों तक पहुंचना है और उन्हें गिरफ्तार करना है। पुलिस को इस मामले में हर संभव मदद दी जा रही है।  गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने भी कहा कि सरकार इस हत्या के मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

एनआईए को सौंपी जाए हत्या की जांच: सांसद बृजेश चौटा
दक्षिण कन्नड़ सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि शेट्टी की हत्या के मामले की जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी तरह की विरोधी ताकतों को पनपने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस बीच, भाजपा के राज्य अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र भी मंगलुरु पहुंच गए हैं और वह आज शेट्टी के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।


मंगलुरु में दो लोगों पर हमला, सांप्रदायिक एंगल की जांच कर रही है पुलिस 
मंगलुरु शहर और उसके आसपास दो अलग-अलग घटनाओं में शुक्रवार को दो लोगों पर हमला किया गया। इससे तटीय कर्नाटक में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस जांच कर रही है कि इन दोनों हमलों का हाल की दक्षिण कन्नड़ जिले की घटनाओं से कोई सांप्रदायिक संबंध तो नहीं है। 

पहली घटना में, उल्लाल निवासी और मछली व्यापार से जुड़े लुकमान पर कुंटिकन इलाके के पास हुई। कार में आए हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक महिला ने शोर मचाया, जिससे हमलावर भाग गए। लुकमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और जांच जारी है।

दूसरी घटना में, मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके कन्नूर में हुई, जिसमें तीन अज्ञात लोगों ने एक युवक नौशाद पर उस समय हमला किया, जब वह बाजार जा रहा था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हमले एक दिन पहले 1 मई को हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद सामने आए हैं, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव और बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed