{"_id":"68144cd136e74642a3026996","slug":"maharashtra-cyber-records-over-10-lakh-online-attacks-targeting-india-after-pahalgam-massacre-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर अपराधियों के निशाने पर भारत; 10 लाख से अधिक ऑनलाइन हमले रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पहलगाम आतंकी हमले के बाद साइबर अपराधियों के निशाने पर भारत; 10 लाख से अधिक ऑनलाइन हमले रिपोर्ट
Fri, 02 May 2025 10:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 02 May 2025 10:10 AM IST
विज्ञापन
Cyber Attack
- फोटो : Freepik
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमलों को अंजाम देने की साजिश रची गई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ऐसे कई ऑनलाइन हमले दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले किए।
विज्ञापन
भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा महाराष्ट्र साइबर ने पाया है कि 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने बताया, 'पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले हुए।'
विज्ञापन
पाकिस्तान-मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए हमले
उन्होंने बताया कि भारतीय वेबसाइट और पोर्टल को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। उन्होंने बताया कि हैकिंग करने वाले कई समूहों ने खुद को इस्लामिक गुट का बताया।
विज्ञापन
साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि यह साइबर जंग हो सकती है। महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया। नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक एडवाइजरी तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कहा गया है।