{"_id":"681495c4f28008b59108167a","slug":"bhakra-water-dispute-haryana-government-will-go-to-supreme-court-punjab-government-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा जल विवाद : हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पंजाब के इनकार को बताया घटिया राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा जल विवाद : हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पंजाब के इनकार को बताया घटिया राजनीति
Fri, 02 May 2025 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 03:22 PM IST
सार
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा हरियाणा को नहरी पानी देने के मुद्दे का पंजाब में पुरजोर विरोध हो रहा है। पंजाब में सर्वदलीय बैठक के बाद एक बार फिर हरियाणा को पानी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
नायब सैनी और भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाखड़ा जल विवाद पर हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। इससे पहले शुक्रवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब भवन में प्रदेश की सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के
विज्ञापन
बाद पत्रकारवार्ता में सीएम मान ने कहा कि दो घंटे तक पानी के मुद्दे पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि बीबीएमबी को डिक्टेट किया गया। हरियाणा को पानी देने का फैसला रातों रात किया गया। ऑल पार्टी मीटिंग में इसका विरोध किया गया। वहीं पानी विवाद में हरियाणा सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शनिवार को बैठक होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जल विवाद पर सर्वदलीय बैठक: सीएम मान बोले-धक्के से पानी नहीं ले सकते, जाखड़ ने कहा-राई का पहाड़ न बनाएं
विज्ञापन
मान के इस बयान पर सीएम नायब सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब को घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए, यह गुरुओं की धरती है। आज मैं यह कहता हूं कि अगर पंजाब के लोगों को पानी की जरूरत पड़ती है तो हरियाणा जमीन के नीचे से भी पानी निकाल कर पंजाब वासियों की प्यास बुझाने का काम करेगा। हम सिंचाई के लिए नहीं, पीने के लिए पानी मांग रहे हैं जो पंजाब को देना चाहिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन