Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chile and Argentina Earthquake Updates US Geological Survey richter scale magnitude casualties hindi news

Chile-Argentina Earthquake: अर्जेंटीना और चिली में भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई तीव्रता

Fri, 02 May 2025 08:50 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 May 2025 08:50 PM IST
सार

Chile-Argentina Earthquake: अर्जेंटीना और चिली में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के झटके समुद्री तटों के पास महसूस किए गए, जिसके बाद वहां पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Chile and Argentina Earthquake Updates US Geological Survey richter scale magnitude casualties hindi news
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और चिली के समुद्री तटों के पास शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। यह झटका समुद्र के अंदर आया, जिससे आसपास के इलाकों में भी हलचल महसूस की गई। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी किनारों के करीब समुद्र में था। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप के बाद जारी की गई थी सुनामी की चेतावनी
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन कुछ देर बाद इसे हटा लिया गया। फिर भी तटीय इलाकों में लोग एहतियातन ऊंचे इलाकों की ओर जाने लगे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चिली के पुंटा एरेनास और अर्जेंटीना के रियो गालेगोस शहरों में भी कंपन महसूस हुए। चिली और अर्जेंटीना भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं, क्योंकि यह इलाका 'रिंग ऑफ फायर' (आग का घेरा) कहलाने वाले भूभाग में स्थित है, जहां धरती की टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं और अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
 
चिली में 3-9 फीट ऊंची लहरें उठने की संभावना
एक रिपोर्ट के अनुसार, तटीय चिली में 3-9 फीट ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जबकि अंटार्कटिका के कुछ तटों पर 1-3 फीट की छोटी लहरें उठने की संभावना है। बता दें कि, ड्रेक पैसेज एक गहरा जलमार्ग है, जो 1,000 किलोमीटर चौड़ा है, और केप हॉर्न (दक्षिण अमेरिका का सबसे दक्षिणी बिंदु) और दक्षिण शेटलैंड द्वीप समूह के बीच अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ता है, जो अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तर में लगभग 100 मील (160 किमी) की दूरी पर स्थित है।

यह भी पढ़ें - Peter Dutton: ऑस्ट्रेलिया में चुनाव से पहले चर्चा में पूर्व पुलिस जासूस, चीन पर सख्त रुख; सत्ता बदलने के आसार

सभी के उपलब्ध हैं संसाधन- चिली के राष्ट्रपति
चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण और प्रतिक्रिया सेवा ने जनता को भेजे गए संदेश में कहा, 'सुनामी अलर्ट के कारण, मैगलन क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों को सुरक्षित क्षेत्र में खाली करने का आदेश दिया जा रहा है।' यह भी अनुरोध किया गया कि चिली के अंटार्कटिक क्षेत्र के सभी समुद्र तट क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए। वहीं चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने एक्स पर लिखा कि संभावित आपात स्थितियों का जवाब देने के लिए 'सभी संसाधन उपलब्ध हैं'।
Trending Videos

Chile and Argentina Earthquake Updates US Geological Survey richter scale magnitude casualties hindi news
भूकंप से बचाव के लिए क्या करें। - फोटो : अमर उजाला
भूकंप के दौरान क्या करें
भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात के प्रति सतर्क रहें कि कौन-से भूकंप वास्तव में इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें - India-US Trade: ट्रंप के बाद वेंस ने मोदी को बताया 'बेहतर वार्ताकार', भारत के साथ व्यापार समझौते पर दिया अपडेट

यदि आप घर के अंदर हों
  • आप यदि घर के अंदर हों तो जमीन पर झुक जाएं, किसी मजबूत मेज अथवा फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे शरण लें या तब तक मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं।
  • यदि आपके पास कोई मेज या डेस्क न हो तो अपने चेहरे तथा सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं।
  • किसी आंतरिक दरवाजे के लेंटर, किसी कमरे के कोने में, किसी मेज या यहां तक कि किसी पलंग के नीचे रुककर अपने आपको बचाएं।
  • सीसे, खिड़कियों, दरवाजों तथा दीवारों से दूर रहें या ऐसी कोई चीज जो गिर सकती हो (जैसे लाइटिंग फिक्सचर्स या फर्नीचर), से दूर रहें।

यदि आप घर के बाहर हों
  • यदि आप घर के बाहर हों तो जहां हों वहां से आप न हिलें। इसके साथ ही बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली/टेलीफोन आदि की तारों आदि से दूर रहें।
  • यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है। भूकंप से संबंधित अधिकांश दुर्घटनाएं दीवारों के गिरने, टूटकर गिरने वाले कांच तथा गिरने वाली वस्तुओं के कारण होती हैं।  

यदि किसी चलते वाहन में हों
  • जितनी जल्दी संभव हो सुरक्षा के साथ गाड़ी रोकें तथा गाड़ी में रुके रहें। बिल्डिंग, पेड़ों, ओवरपास, बिजली/टेलीफोन आदि की तारों के पास या नीचे रुकने से बचें।
  • सावधानी से भूकंप के रुकने के बाद आगे बढ़ें अथवा सड़कों, पुलों, रैम्प से बचें जो भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed