फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor R Madhavan Raised Questions On NCERT For History Chapters Related To Mughals And Cholas Dynasty

R. Madhavan: ‘मुगलों पर आठ चैप्टर और चोल वंश पर बस…’ अभिनेता माधवन ने उठाए NCERT की किताबों पर सवाल

Fri, 02 May 2025 01:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 02 May 2025 01:53 PM IST
सार

आर माधवन ने हाल ही में एनसीईआरटी की स्कूली इतिहास की किताबों पर सवाल खड़े कर दिए। अभिनेता का मानना है कि ऐसा करके वह मुश्किल में फंस जाएंगे लेकिन फिर भी वह अपनी बात को कहेंगे। 

विज्ञापन
Actor R Madhavan Raised Questions On NCERT For History Chapters Related To Mughals And Cholas Dynasty
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy

विस्तार

आर माधवन अक्सर ही अपने विचारों को खुलकर सामने रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एनसीईआरटी (NCERT) की इतिहास की किताबों पर सवाल उठा दिए। अभिनेता जानना चाहते हैं कि मुगलों पर आठ चैप्टर और दक्षिण के चोल वंश पर बस एक चैप्टर स्कूल की किताबों में क्यों है? यह सब किसने तय किया है? विस्तार से जानिए, अभिनेता आर माधवन ने क्या कहा? 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Madhavan Exclusive: मैंने दर्शकों से संवाद करना कभी नहीं छोड़ा, किरदारों में प्रामाणिकता लाना मेरी जिम्मेदारी 
विज्ञापन

मुगलों पर ज्यादा चैप्टर क्यों हैं? 
आर माधवन ने हाल ही में न्यूज 18 से की गई बातचीत में कहा, ‘जब मैंने स्कूल में इतिहास की किताब पढ़ी थी तो मुगल वंश पर आठ चैप्टर थे, वहीं दक्षिण के चोल वंश पर बस एक चैप्टर था। अंग्रेजों के शासन और आजादी के संघर्ष पर भी चार चैप्टर है। सोचिए, अंग्रेजों और मुगलों ने मिलाकर 800 साल राज किया। जब चोल वंश का शासन 2400 साल का था, वह एक महान विरासत थी। रोम, कंबोडिया तक उनका शासन फैला हुआ था। मगर किताबों में एक चैप्टर में ही चोल वंश को सीमित कर दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: SRK: 'कोई भी शाहरुख जैसा नहीं', अच्छी रोमांटिक फिल्मों की कमी पर बोले आर माधवन

आखिर में किया ये सवाल 
आगे आर माधवन कहते हैं, ‘ जिस चोल वंश ने जैन, बौद्ध और हिंदू धर्म को चीन तक पहुंचाया। कोरिया में आज भी तमिल भाषा के शब्द बोले जाते हैं, क्योंकि चोल वंश के संबंध वहां तक थे। इसके बावजूद इतिहास की किताबों में चोल वंश पर एक चैप्टर है। ये इतिहास की किताबें, सेलेब्स किसने तैयार किया है? आज लोग तमिल भाषा को नहीं जानते हैं, जबकि यह सबसे पुरानी भाषा है।’ 


 

Actor R Madhavan Raised Questions On NCERT For History Chapters Related To Mughals And Cholas Dynasty
'केसरी चैप्टर 2' में अक्षय कुमार और आर माधवन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आर माधवन की आने वाली फिल्में
हाल ही में आर माधवन फिल्म ‘केसरी 2’ में नजर आए थे। इस साल वह फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed