फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves jump USD 1.98 bn to USD 688.13 bn

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.983 अरब डॉलर बढ़कर 688.129 अरब डॉलर पर, आरबीआई के आंकड़े जारी

Fri, 02 May 2025 06:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 02 May 2025 06:42 PM IST
सार

Forex Reserves: आरबीआई के अनुसार, लगातार आठवें हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि देखी गई। पिछले सप्ताह की बात करें तो यह बढ़कर 8.31 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़त के साथ  686.145 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Forex reserves jump USD 1.98 bn to USD 688.13 bn
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.983 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि के साथ लगभग 688.129 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार इसके आंकड़े जारी किए।  

विज्ञापन


आरबीआई के अनुसार, लगातार आठवें हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि देखी गई। पिछले सप्ताह की बात करें तो यह बढ़कर 8.31 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़त के साथ  686.145 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा था। पिछले साल सितंबर के अंत में यह भंडार 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति, जो भंडार का बड़ा हिस्सा है। यह लगभग 2.168 अरब डॉलर बढ़कर 580.633 अरब डॉलर  हो गई। विदेशी भंडार में रखे जाने वाले अमेरिकी इकाइयों जैसे यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं के मूल्य में बदलाव का असर भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का स्वर्ण भंडार इस हफ्ते 207 अरब डॉलर बढ़कर 84.365 अरब डॉलर रहा। शीर्ष बैंक ने कहा कि आईएमएफ में भारत का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18.589 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया। शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.512 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed