फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan PM YouTube Block Shehbaz Sharif Pakistani Social Media Blocked in India Hindi News Updates

Pakistan PM YouTube Block: पीएम शहबाज का यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद, कई क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम भी ब्लॉक

Fri, 02 May 2025 05:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 May 2025 05:56 PM IST
सार

Pakistan PM YouTube Block: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने कदम उठाया है। सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल समेत कई हाई-प्रोफाइल पाकिस्तानी सोशल मीडिया खाते भारत में ब्लॉक कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Pakistan PM YouTube Block Shehbaz Sharif Pakistani Social Media Blocked in India Hindi News Updates
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया। चैनल पर अब यह संदेश दिख रहा है- 'यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है।'

विज्ञापन


शहबाज शरीफ का चैनल अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल खाता है, जिसे भारत सरकार ने ब्लॉक किया है। इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री ख्वाजा आसिफ और सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर के खाते भी ब्लॉक किए जा चुके हैं। सरकार ने केवल राजनेताओं के खिलाफ ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और न्यूज चैनलों के खातों पर भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नए उप वायु सेना प्रमुख, वायु भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे। जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा। भारत सरकार ने पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रही अफवाहों और दुष्प्रचार पर नकेल कसने के लिए यह कदम उठाए हैं। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, जो भारत की संप्रभुता और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए भ्रामक सामग्री फैला रहे हैं।


ये भी पढ़ें:  खरगे ने बुलाई कांग्रेस कार्य समिति की अहम बैठक, पहलगाम आतंकी हमले और जाति जनगणना के मुद्दे पर चर्चा

जिनके खातों को ब्लॉक किया गया है, उनमें शामिल हैं-

  • पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर
  • पत्रकार आरजू काजमी
  • टिप्पणीकार सैयद मुजम्मिल शाह
  • ओलंपियन अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट
  • शाहिद अफरीदी का यूट्यूब चैनल

इसके अलावा, दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी और हकीकत टीवी 2.0 जैसे चैनल भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। साथ ही, 30 अप्रैल को पाकिस्तानी अभिनेत्रियों हनिया आमिर और माहिरा खान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए।

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल कर यह कार्रवाई की है। इन चैनलों और खातों को पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क का हिस्सा माना गया है, जो भारतीय सेना, कश्मीर और भारत की विदेश नीति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर झूठ और अफवाहें फैलाने का काम कर रहे थे।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed