Top News: महाशिवरात्रि आज, महाकुंभ का समापन भी; पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानों में लू का अलर्ट
महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, संगम किनारे आस्था का अद्भुत मेला
महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले उपाय, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न और दूर करेंगे परेशानियां
मौसम के अलग-अलग रंग: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानों में लू का अलर्ट
मौसम के मिजाज में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर जहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पढ़ें पूरी खबर..
तेलंगाना सुरंग हादसा: बचाव में मदद के लिए बुलाए गए भूवैज्ञानिक
तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में पिछले चार दिनों से फंसे श्रमिकों से अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। सुरंग से पानी और कीचड़ निकालने का काम चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे समय निकल रहा है श्रमिकों की कुशलता को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। सेना और एनडीआरएफ के सदस्य पहले से ही बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब हालात का आकलन करने और बचाव कार्य में मदद के लिए भारत भूगर्भीय सर्वेक्षण (जीएसआई) और राष्ट्रीय भौगोलिक अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के भूवैज्ञानिकों को भी बुलाया गया है। पढें पूरी खबर..
251 कन्याओं का विवाह आज, राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी, नए जोड़ों को पं. शास्त्री देंगे यह खास तोहफा
स्राइल- हमास के बीच नया समझौता: मृत बंधकों के शवों का होगा आदान-प्रदान
इस्राइल और हमास के बीच 15 महीनों से चल रहे युद्ध में अभी कुछ दिनों की शांति देखने को मिल रही है। इसी बीच इस्राइल और हमास के अधिकारियों ने मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और मृत बंधकों के शवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस समझौते से दोनों पक्षों के बीच चल रहे नाजुक युद्धविराम को कुछ और दिनों तक बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..
Sajjan Kumar: एक समय दिल्ली में बोलती थी सज्जन की तूती, संजय के थे खास
नवंबर 1984 के दंगो के एक और मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा मिल गई। दिल्ली की राजनीति में एक समय सज्जन कुमार की तूती बोलती थी और वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के नवरत्नों में गिने जाते थे। दिल्ली दंगो में नाम आने के बाद से ही उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लग गई और कई बार लोकसभा टिकट पर उनका नाम कटा और सजा के बाद वे राजनीति के अर्श से फर्श पर आ गए। अब हालत यह है कि कभी उनसे घनिष्ठता बनाने की जुगाड़ लगाने वालों ने अब उनसे दूरी बना ली है। पढ़ें पूरी खबर..
Google : गूगल हारी एंड्रॉयड ऑटो एक्सेस लड़ाई
शीर्ष यूरोपीय अदालत ने मंगलवार को इटली के अविश्वास प्राधिकरण का पक्ष लेते हुए कहा कि अल्फाबेट इकाई गूगल द्वारा विकसित ई-मोबिलिटी एप (एनेल) को अपने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म तक पहुंच न देना, इसकी बाजार शक्ति का दुरुपयोग माना जा सकता है। इतालवी निगरानी संस्था ने एंड्रॉइड ऑटो पर एनेल के जूसपास को ब्लॉक करने के लिए 2021 में गूगल पर 10.2 करोड़ यूरो (10.67 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। इसी के साथ एंड्रॉइड ऑटो एक्सेस पर गूगल इस मुद्दे का हल करके भी एक तरह से लड़ाई को हार गई है। पढ़ें पूरी खबर..
India-EU: PM मोदी के निमंत्रण पर कल भारत आएंगी यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला
दुनिया में छिड़े टैरिफ वॉर के बीच यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पूरी यूरोपीय संघ सरकार (कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स) के साथ भारत आ रही हैं। यह दौरा भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। उर्सुला की भारत यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौता, यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी। पढ़ें पूरी खबर...
ED: सैम पित्रोदा के खिलाफ भाजपा नेता ने ईडी से की शिकायत
कर्नाटक में भाजपा के एक नेता ने सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पूर्व पार्षद एनआर रमेश का आरोप है कि पित्रोदा ने वन विभाग के अधिकारियों समेत पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मदद से बंगलूरू के येलहंका में 150 करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से हासिल की। पढ़ें पूरी खबर..
DC vs GG: 29 गेंदों के शेष रहते दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य