फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report: Snowfall in hilly states and heat wave alert in plains; temperature rise in north-west India

मौसम के अलग-अलग रंग: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानों में लू का अलर्ट; उत्तर-पश्चिम भारत में चढ़ेगा पारा

Wed, 26 Feb 2025 06:55 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 26 Feb 2025 06:55 AM IST
सार

गुजरात और महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भी पारा चढ़ने लगा है। अभी अगले तीन दिन पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानी राज्यों 2-4 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ सकता है और कुछ राज्यों में लू भी चल सकती है। इसके लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather report: Snowfall in hilly states and heat wave alert in plains; temperature rise in north-west India
भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के मिजाज में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर जहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन

गुजरात और महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भी पारा चढ़ने लगा है। अभी अगले तीन दिन पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानी राज्यों 2-4 डिग्री सेल्सियस तक पारा चढ़ सकता है और कुछ राज्यों में लू भी चल सकती है। इसके लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और हिमपात हुआ। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पंजाब मे भी कुछ जगहों पर बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान में किसी तरह की गिरावट नहीं दर्ज की गई, बल्कि कई क्षेत्रों में पारा ऊपर ही चढ़ा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्य वर्षा हुई। असम और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओले भी गिरे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में पर्यटन स्थलों पर बर्फ की चादर बिछी
जम्मू-कश्मीर में कई मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के साथ राजदान पास, साधना टॉप और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछी है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अगले तीन के दौरान 2-3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले चार से पांच दिन के दौरान 2-4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। हरियाणा के अंबाला में 14.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुजरात-महाराष्ट्र में तीन दिन अत्यधिक गर्मी
आईएमडी ने महाराष्ट्र और गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में अगले तीन दिन अत्यधिक गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया है। तटीय क्षेत्रों में तापमान भी बढ़ सकता है, जबकि कच्छ और दक्षिण सौराष्ट्र क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में तो किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं, लेकिन अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के आसपास के जिलों में तापमान बढ़ने और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed