{"_id":"67bdfef77fd46ef0540c5649","slug":"dc-vs-gg-wpl-highlights-delhi-vs-gujarat-today-women-ipl-match-scorecard-news-result-in-hindi-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs GG: 29 गेंदों के शेष रहते दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य, RCB को पीछे छोड़ तालिका में पहले स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs GG: 29 गेंदों के शेष रहते दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य, RCB को पीछे छोड़ तालिका में पहले स्थान पर पहुंची
Tue, 25 Feb 2025 11:03 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:03 PM IST
सार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम ने 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए और 29 गेंदों के शेष रहते मुकाबला हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम गुजरात
- फोटो : WPL
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मंगलवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम ने 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए और 29 गेंदों के शेष रहते मुकाबला हासिल कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि महिला प्रीमियर लीग में दोनों टीमों का पांच बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें दिल्ली ने चौथी बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा और जेस जोनासन की साझेदारी से जीती दिल्ली
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत इस मुकाबले में झटके के साथ हुई थी। 14 के स्कोर पर काशवी गौतम ने कप्तान मेग लैनिंग (3) को बोल्ड कर दिया। हालांकि, इसके बाद शेफाली वर्मा को जेस जोनासन का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी हुई। एश्ले गार्डनर ने भारतीय बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 32 गेंदों में 61 रन बनाए और नाबाद रहीं। उन्होंने इस मुकाबले में दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने पांच, एनाबेल सदरलैंड ने एक और मारिजन कप ने नौ* रन बनाए। गुजरात के लिए काशवी गौतम ने दो विकेट लिए जबकि एश्ले गार्डनर और तनुजा कंवर को एक-एक सफलता मिली।

भारती फुलमाली के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
इससे पहले, गुजरात के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उनके भारती फुलमाली ने सर्वाधिक 40 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके लिए डिएंड्रा डॉटिन ने 26 रन बनाए। इस मैच में गुजरात का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। उनके चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके जबकि तीन खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखा पांडे, मारिजन कप और एनाबेल सदरलैंड को दो-दो विकेट मिले। उनके अलावा तितास साधु और जेस जोनासन को एक-एक सफलता मिली।