{"_id":"67bdc8a618f5d2ba3e056db5","slug":"mahashivratri-2025-remedy-for-avoid-problems-maha-shivratri-jyotish-upay-in-hindi-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri Upay 2025: महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले उपाय, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न और दूर करेंगे परेशानियां","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri Upay 2025: महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले उपाय, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न और दूर करेंगे परेशानियां
Wed, 26 Feb 2025 05:11 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 26 Feb 2025 05:11 AM IST
सार
महाशिवरात्रि पर बहुत ही सुंदर और दुर्लभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से कई गुने की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि उपाय 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Mahashivratri Upay 2025: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देशभर मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती संग विवाह संपन्न हुआ था, जिसके कारण लोग सच्चे मन और भक्ति भाव से महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेभंडारी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही सुंदर और दुर्लभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से कई गुने की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन-कौन से उपाय कारगर माने जाते हैं।
महाशिवरात्रि पर उपाय
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं बेर
शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन और उन्हें बेर अर्पित करने से सभी तरह के सुखों में वृद्धि होती है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और इसके बाद बेर अर्पित करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है साथ ही साथ आने वाले संकट कट जाते हैं। ऐसे में इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेर जरूर अर्पित करें।
शिवलिंग पर धतूरा करें अर्पित
भगवान शिव को धतूरा बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए धतूरा अवश्य चढ़ाएं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन से कष्टों को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर सात की संख्या में धतूरा लेकर उस पर मौली लपेटकर शिवजी को अर्पित करें। इस उपाय से व्यक्ति के जीवन पर भोलेभंडारी की कृपा मिलती है।
विज्ञापन
भस्म अर्पित करें
भस्म भगवान शिव का आभूषण होता है और यह उन्हे बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भस्म अर्पित करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। धन-संपत्ति और सुखों में बढ़ोतरी के लिए शिवजी को भस्म जरूर अर्पित करें।
बेलपत्र
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में शिवजी की विशेष कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन 11, 21 या फिर 101 की संख्या में उस पर ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं। ऐसे करने से सभी तरह के मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
दीपक
महाशिवरात्रि पर आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए इस दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।
यह भी पढ़ें-
Mahashivratri: श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें पूजा विधि और मंत्र
Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर पूरे दिन करें इन नियमों का पालन, जानें व्रत संकल्प से लेकर पारण तक की विधि
Maha Kumbh Aakhri Snan: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान, इस विधि से पाएं भगवान शिव का आशीर्वाद
Mahashivratri Calendar 2025: 'शिव ही सत्य...शिव ही शक्ति, तस्वीरों में करें भोले भंडारी के दर्शन
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और घी चढ़ाने से क्या होता है लाभ
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जरूर करें 'श्री शिव रुद्राष्टकम' स्तुति का पाठ, कष्ट हरेंगे महादेव

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन