फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Dham: 251 कन्याओं का विवाह आज, राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी, नए जोड़ों को पं. शास्त्री देंगे यह खास तोहफा

Wed, 26 Feb 2025 07:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Feb 2025 07:09 AM IST
सार

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प आज पूरा होगा। विवाह कराने के साथ ही पं. शास्त्री नए जोड़ों को आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। वे विशेष रूप से सभी को एक आटा चक्की भी भेंट करेंगे। 

विज्ञापन
Marriage of 251 girls in Chhatarpur Bageshwar Dham today Pandit Dhirendra Shastri President Draupadi Murmu
बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह आज। - फोटो : अमर उजाला

मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में मौजूद श्रद्धा और भक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। आज 26 जनवरी को यहां हो रहे छठवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में 251 कन्याएं शादी के बंधन में बंधेगी। इन 251 कन्याओं में 108 आदिवासी समाज से हैं, जो अत्यंत गरीब और आर्थिक रूप से असमर्थ हैं। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समूचा धाम दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है, मंच स्वर्ण चमक से सुसज्जित हैं। विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ रही हैं।




251 कन्याओं का भव्य विवाह समारोह
दरअसल, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस वर्ष 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प लिया था। बुधवार को धाम में गरीब और आर्थिक रूप से असमर्थ 251 कन्याओं का विवाह होते ही उनका यह संकल्प पूरा हो जाएगा। विवाह के साथ ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन कन्याओं को आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। उन्होंने सभी जोड़ों को गृहस्थी का संपूर्ण सामान देने की व्यवस्था की है। साथ ही विशेष रूप से सभी नए जोड़ों को एक आटा चक्की भी भेंट की जाएगी। जिससे विवाह बंधन में बंधने के बाद वे अपना घर खर्च भी निकाल सकें।   

Marriage of 251 girls in Chhatarpur Bageshwar Dham today Pandit Dhirendra Shastri President Draupadi Murmu
नव दंपति को दिए जाएंगे तोहफे - फोटो : अमर उजाला

विशाल मंच और डोम का निर्माण
इस वर्ष विवाह के लिए तीन स्तर का विशाल मंच तैयार किया गया है, जिसका क्षेत्रफल 4800 वर्गफीट है। इस मंच के प्रथम स्तर पर अतिथि और संतगण विराजमान होंगे, दूसरे और तीसरे स्तर पर वर-वधू के जयमाला की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन के लिए 50,000 स्क्वायर फीट का स्थायी डोम बनाया गया है, जिसे 1000 से अधिक कारीगरों ने तैयार किया है। इसके अतिरिक्त, दो 30,000 स्क्वायर फीट के अस्थायी जर्मन डोम भी तैयार किए गए हैं।



सजावट और विद्युत व्यवस्था
बाईपास से हेलीपैड तक की सड़क को भव्य रूप से सजाया गया है। पूरे धाम परिसर को आधुनिक एलईडी लाइटों और झूमरों से अलंकृत किया गया है। इस बार विशेष रूप से तिरंगा थीम वाली लाइटें लगाई गई हैं, जो राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगी। मंदिर परिसर, यज्ञशाला और अन्य प्रमुख भवन रोशनी से सराबोर हैं।

Marriage of 251 girls in Chhatarpur Bageshwar Dham today Pandit Dhirendra Shastri President Draupadi Murmu
बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह आज। - फोटो : अमर उजाला

जल आपूर्ति की व्यापक व्यवस्था
आयोजन स्थल पर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। 2000 लीटर की 80 टंकियां रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त, 80,000 लीटर क्षमता वाली दो जल टंकियां भी पूर्व में तैयार की गई थीं। 60 टैंकरों को जलापूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कथा स्थल, अन्नपूर्णा भवन और अन्य प्रमुख स्थानों पर पानी की कोई समस्या न हो।

विशेष भोज की व्यवस्था
सामूहिक विवाह समारोह में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए धाम पर विशेष भोज की व्यवस्था की गई है। दो प्रकार की पूड़ी, तीन प्रकार की सब्जी और शुद्ध देसी घी से पांच प्रकार की मिठाइयां बनवाई गई हैं। जिन्हें विवाह समारोह में शामिल बारातियों, घरातियों और मेहमानों को परोसा जाएगा। 

बागेश्वर धाम पहुंचे संत
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए देशभर के प्रमुख संतों का बागेश्वर धाम में आगमन हो। जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज, अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज (लंदन), डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज (हनुमानगढ़ी, अयोध्या) और गीता मनीषी जी धाम पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage of 251 girls in Chhatarpur Bageshwar Dham today Pandit Dhirendra Shastri President Draupadi Murmu
नेता पहुंचे धाम। - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री धाम पहुंचे
मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी धाम पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। महाराजश्री अपने हाथों से 251 बेटियों का कन्यादान कर रहे हैं यह हम सबको गौरवान्वित कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed