Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: ATS arrests 20-year-old man from Navi Mumbai for conducting recce of Jewish place of worship

महाराष्ट्र: यहूदी प्रार्थना स्थल की रेकी कर रहा था 20 साल का युवक, एटीएस ने नवी मुंबई से पकड़ा; क्या खुलासा?

Sat, 14 Nov 2026 11:42 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र एटीएस ने नवी मुंबई के ऐरोली से 20 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेशी आपराधिक गिरोहों और देशविरोधी तत्वों के संपर्क में था। पैसों के लालच में उसने दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित यहूदी प्रार्थना स्थल छाबड़ हाउस समेत संवेदनशील स्थानों की रेकी की और लोगों, वाहनों व उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। जांच में उसके तार केरल के यूएपीए मामले से भी जुड़े मिले हैं।

विज्ञापन
Maharashtra: ATS arrests 20-year-old man from Navi Mumbai for conducting recce of Jewish place of worship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र एटीएस ने नवी मुंबई से 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और देश-विरोधी तत्वों के संपर्क में था। पैसों के लालच में वह मुंबई के संवेदनशील इलाकों की रेकी कर रहा था। गिरफ्तार युवक की पहचान नवी मुंबई के ऐरोली निवासी यश सिंह के रूप में हुई है। महाराष्ट्र एटीएस की नवी मुंबई यूनिट को मिली एक गोपनीय जानकारी के बाद यह पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन


यश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पर सक्रिय देश-विरोधी तत्वों और माफिया गिरोहों के सरगनाओं ने उसे मुंबई की कुछ खास जगहों की जासूसी करने का काम सौंपा था। इनमें दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित यहूदी प्रार्थना स्थल 'छाबड़ हाउस सिनेगॉग' खास तौर पर उनके निशाने पर था। आरोप है कि यश को यहूदी नागरिकों की कंपनियों, विदेशी और यहूदी लोगों की तस्वीरें, उनकी गाड़ियों और आने-जाने की जगहों की सटीक जानकारी जुटाकर गिरोह के लोगों तक पहुंचाने को कहा गया था। इसके बदले उसे समय-समय पर पैसे भी दिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला कि यश टेलीग्राम के जरिए देश-विरोधी तत्वों के एक ग्रुप से सीधे जुड़ा हुआ था। महाराष्ट्र एटीएस की छानबीन के दौरान उसके संपर्कों के तार केरल के त्रिशूर ईस्ट पुलिस थाने में दर्ज एक मामले से जुड़े मिले। यह मामला यूएपीए की धारा 18 के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार एक आरोपी के साथ यश के सीधे संपर्क की जानकारी भी जांच में सामने आई। इसके बाद नवी मुंबई एटीएस की टीम ने तुरंत त्रिशूर ईस्ट पुलिस से संपर्क किया और यश के बारे में पूरी जानकारी साझा की। सूचना मिलने के बाद केरल पुलिस की एक टीम नवी मुंबई पहुंची। पूछताछ में यश की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। केरल पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र एटीएस का कहना है कि इन दिनों शहजाद भट्टी नेटवर्क जैसे विदेशी और पाकिस्तानी आपराधिक गिरोह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे गिरोह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पैसों की तंगी से जूझ रहे और बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाते हैं। शुरुआत में उन्हें छोटे-मोटे काम के बदले पैसे देने का लालच दिया जाता है। इसके बाद उनसे संवेदनशील जगहों की तस्वीरें खींचने, वहां आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा लोकेशन की जानकारी जुटाने को कहा जाता है। इस तरह जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल देशविरोधी साजिशों में किए जाने की आशंका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed