फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज रूस दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी; महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर पवार-उद्धव की बैठक

Tue, 22 Oct 2024 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से पहले कजान शहर से खास तस्वीरें सामने आई हैं। प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के स्वागत में होर्डिंग लगवाए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्तूबर को रूस की यात्रा करेंगे। यहां मेजबान रूस की अध्यक्षता में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उधर, महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में नूरा कुश्ती का खेल जारी है। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान है जिससे तालमेल नहीं बन पा रहा है। इस बीच, कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि 96 सीटों पर बातचीत पूरी हो गई है। मंगलवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा। इसके अलावा, बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया, जिसके मलबे में परिवार के 26 लोग दब गए। हादसे में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी, बेटी और दो बेटों समेत छह लोगों की मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

आज रूस दौरे पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री मोदी, 16वें BRICS शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे से पहले कजान शहर से खास तस्वीरें सामने आई हैं। प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के स्वागत में होर्डिंग लगवाए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्तूबर को रूस की यात्रा करेंगे। यहां मेजबान रूस की अध्यक्षता में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कज़ान में आयोजित ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के अलावा पीएम मोदी कज़ान आने वाले ब्रिक्स सदस्य देशों और अन्य आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
उद्धव ठाकरे और शरद पवार - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर आज पवार-उद्धव की बैठक
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में नूरा कुश्ती का खेल जारी है। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान है जिससे तालमेल नहीं बन पा रहा है। इस बीच, कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि 96 सीटों पर बातचीत पूरी हो गई है। मंगलवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
Bulandshahr Blast - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलिंडर में विस्फोट से छह लोगों की मौत
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया, जिसके मलबे में परिवार के 26 लोग दब गए। हादसे में परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी, बेटी और दो बेटों समेत छह लोगों की मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात मलबे में दबे 17 लोगों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के जवान जुटे हुए थे। डीएम ने बताया कि मलबे में दबे परिवार के 10 सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
आरजी कर मामला - फोटो : ANI

पीड़िता के माता-पिता के कहने पर जूनियर डॉक्टरों ने अनशन लिया वापस
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में 17 दिनों से धर्मतला में आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को रात को अनशन वापस ले लिया। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के माता-पिता के कहने पर अनशन वापस लिया गया है। साथ ही डॉक्टरों ने मंगलवार को होने वाली व्यापक हड़ताल भी वापस ले ली। गौरतलब है कि 5 अक्तूबर से जूनियर डॉक्टर धर्मतल्ला में ‘आमरण अनशन’ पर बैठे थे। इसके साथ ही, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भी भूख हड़ताल चल रही थी। 10 सूत्री मांगों को लेकर डॉक्टर अड़े हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

हिमाचल सीएम सुक्खू के मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सचिवालय शिमला में होगी। इसमें कई अहम निर्णय होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने पर निर्णय हो सकते हैं। वहीं, वन मित्र भर्ती नीति में बदलाव कर 10 अंकों का साक्षात्कार खत्म करने का मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। नई होम स्टे नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। राज्य के बाहर के लोगों की ओर से चलाए जा रहे होम स्टे अवैध घोषित किए जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए घोषित किए ग्रीन कॉरिडोर में 40 चार्जिंग स्टेशनों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
भारत चीन के बीच तनाव सुलझा - फोटो : एएनआई

भारत ने कई मोर्चों पर की चीन की घेराबंदी, तब पहुंचे समझौते तक
लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के समाधान तक भारत यूं ही नहीं पहुंचा। इसके लिए उसने चीन की कई मोर्चों पर एक साथ घेराबंदी की। गलवां घाटी की झड़प ऐसे समय हुई थी जब दुनिया कोविड के पंजे में थी। इसी दौरान विभिन्न देशों के साथ भारत की उड़ानें बंद हुईं, लेकिन चीन के साथ भारत ने अब तक सीधी उड़ान सेवा शुरू नहीं की है। चीन लगातार भारत पर दबाव डाल रहा है कि यात्री विमानों का परिचालन फिर शुरू किया जाए। पिछले महीने भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि दोनों देश जल्द नियमित उड़ानें शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI

गांधीनगर में फर्जी अदालत का भंडाफोड़, पांच साल से आदेश पारित कर रहा था आरोपी
गुजरात के गांधीनगर से अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने पांच साल से फर्जी अदालत चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को बताया कि गांधीनगर का रहने वाला आरोपी सैमुअल क्रिश्चियन अपने कार्यालय में फर्जी न्यायाधिकरण स्थापित कर लिया। जिसमें लगभग पांच साल से न्यायाधीश पेश कर वास्तविक अदालत जैसा माहौल बनाते हुए आदेश पारित किया करता था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी
झारखंड विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में लगी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को 13 जिलों की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में पांच महिलाओं को टिकट दी है। जिसमें महगामा से दीपिका पांडे सिंह तो बड़कागांव से अम्बा प्रसाद साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
Gagangeer Terror Attack - फोटो : अमर उजाला

गांदरबल हमले में लश्कर से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने का शक
गांदरबल हमले में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने का शक है। आतंकियों ने कैंप और मजदूरों की गतिविधियों की रेकी की। साइट प्लान का अध्ययन किया और हमले को अंजाम दिया। जांच कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि शांतिप्रिय इलाका माने जाने वाले गगनगीर में आतंकी हमले के पीछे स्थानीय मददगारों का हाथ हो सकता है, जिन्होंने न केवल आतंकियों को शरण दी, बल्कि उन्हें लाने और ले जाने में भी मदद की। स्थानीय मददगारों की मदद से ही कैंप के बारे में पूरी जानकारी जुटाई गई। मजदूर व अधिकारी किस इलाके में रहते हैं, कब इनकी अधिक संख्या होती है, यह जानकारी हासिल की। एजेंसियों को कैंप में रह रहे स्थानीय मजदूरों पर भी जानकारी साझा करने का शक है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2024 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान में 64 वर्ष बाद हिंदू मंदिर का जीर्णोद्धार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित नारोवाल जिले में एक हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसी के साथ इस मंदिर के जर्जर होने के 64 साल बाद इसके जीर्णोद्धार का पहला चरण शुरू होगा। मीडिया में आई एक खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गई कि यह मंदिर 1960 में जर्जर हो गया था। मंदिर जर्जर होने के चलते अब तक नारोवाल में 1,453 से अधिक हिंदू पूजा स्थल से वंचित हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed