फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Elections Congress Candidate List Updates Hazaribagh and other Seats

Jharkhand Assembly Polls: विधानसभा चुनाव के लिए 21 कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी; पांच महिलाओं पर भी दांव

Mon, 21 Oct 2024 11:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 11:55 PM IST
सार

Jharkhand Assembly Polls: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह और जरमुंडी से बादल पत्रलेख को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Elections Congress Candidate List Updates Hazaribagh and other Seats
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में लगी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को 13 जिलों की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में पांच महिलाओं को टिकट दी है। जिसमें महगामा से दीपिका पांडे सिंह तो बड़कागांव से अम्बा प्रसाद साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

प्रत्याशियों की सूची

क्र. सं. निर्वाचन क्षेत्र का नाम चयनित उम्मीदवार का नाम
1 जामताड़ा डॉ. इरफान अंसारी
2 जरमुंडी बदल पत्रलेख
3 पोरेयाहाट प्रदीप यादव
4 महगामा दीपिका पांडे सिंह
5 बड़कागांव अम्बा प्रसाद साहू
6 रामगढ़ ममता देवी
7 मांडू जय प्रकाश पटेल
8 हज़ारीबाग मुन्ना सिंह
9 बेरमो कुमार जय मंगल
10 झरिया पूर्णिमा निरज सिंह
11 बाघमारा जलेश्वर महतो
12 जमशेदपुर पूर्व डॉ. अजॉय कुमार
13 जमशेदपुर पश्चिम बन्ना गुप्ता
14 जगन्नाथपुर (अनुसूचित जनजाति) सोना राम सिंकु
15 खिजरी (अनुसूचित जनजाति.) राजेश कच्छप
16 हटिया अजय नाथ साहदेव
17 मांडर (अनुसूचित जनजाति) शिल्पी नेहा तिर्की
18 सिमडेगा (अनुसूचित जनजाति) भूषण बारा
19 कोलेबिरा (अनुसूचित जनजाति) नमन विक्सल कोंगारी
20 लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति) रमेश्वर उरांव
21 मनिका (अनुसूचित जनजाति) रामचंद्र सिंह
 

इंडिया ब्लॉक में सीट को लेकर चर्चा तेज
सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने सोमवार रात कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। बता दें कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।

 

झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1



झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed