PM Modi Russia Visit: BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- ब्रिक्स में करीबी सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस दौरे पर रवाना हो गए। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय प्रवासियों ने खास तैयारियां की हैं। बता दें कि पीएम मोदी कज़ान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई अहम द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। जानिए उनके दौरे से जुड़े अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | PM Narendra Modi leaves from Delhi for Russia to attend the 16th BRICS Summit, being held in Kazan, under the Chairmanship of Russia.
विज्ञापन
The Prime Minister is also expected to hold bilateral meetings with his counterparts from BRICS member countries
(Source - ANI/DD) pic.twitter.com/opQmNl6oPR — ANI (@ANI) October 22, 2024
पोस्टर पर इंडिया शब्द का इस्तेमाल नहीं
कजान से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी को भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री लिखा गया है। रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने पोस्टर पर इंडिया शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।
#WATCH | Russia: Visuals from Kazan; billboards put up by Indian diaspora to welcome PM Modi
Prime Minister Narendra Modi will visit Russia from 22-23 October 2024 at the invitation of Russian President Vladimir Putin, to attend the 16th BRICS Summit, which is being held in… pic.twitter.com/N5WHOl3Xrq — ANI (@ANI) October 21, 2024
वैश्विक सम्मेलन के लिए खास तैयारियां
कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले वहां हो रही सजावट और तैयारियों की वीडियो सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होटल कजान समेत पूरे शहर को वैश्विक सम्मेलन के लिए खास तौर पर सजाया गया है।
#WATCH | Russia: Visuals from Kazan, ahead of the BRICS summit 2024
— ANI (@ANI) October 21, 2024
Prime Minister Narendra Modi will visit Russia from 22-23 October at the invitation of Russian President Vladimir Putin, to attend the 16th BRICS Summit, which is being held in Kazan, under the Chairmanship of… pic.twitter.com/fCKdFdT87B
पीएम मोदी- 'ब्रिक्स के विस्तार से वैश्विक बेहतरी के लिए इसकी समावेशिता और एजेंडा बढ़ा है'
पीएम मोदी ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, 'भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकासात्मक एजेंडा, बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों को जोड़ने आदि से जुड़े मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। मैं ब्रिक्स के अन्य नेताओं से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं।'