फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar and Uddhav Thackeray Meeting regarding Maharashtra elections seat sharing know all updates

Maharashtra Polls: सीट बंटवारे को लेकर आज पवार-उद्धव की बैठक, पटोले बोले- कांग्रेस की 96 सीटों पर चर्चा पूरी

Tue, 22 Oct 2024 05:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:42 AM IST
सार

एमवीए में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच विदर्भ की 12 और मुंबई की कुछ सीटों को लेकर गतिरोध है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है इसलिए अधिक सीटों पर दावा ठोंका है। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना दावेदारी से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच, दबाव की राजनीति भी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Sharad Pawar and Uddhav Thackeray Meeting regarding Maharashtra elections seat sharing know all updates
उद्धव ठाकरे और शरद पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में नूरा कुश्ती का खेल जारी है। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान है जिससे तालमेल नहीं बन पा रहा है। इस बीच, कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि 96 सीटों पर बातचीत पूरी हो गई है। मंगलवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन


एमवीए में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच विदर्भ की 12 और मुंबई की कुछ सीटों को लेकर गतिरोध है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है इसलिए अधिक सीटों पर दावा ठोंका है। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना दावेदारी से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच, दबाव की राजनीति भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को खबर उड़ी कि उद्धव ठाकरे ने उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से बात की है और उद्धव की पार्टी के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बात कर महाराष्ट्र में नया खेला करने का मन बनाया है लेकिन राउत ने इसे कोरी अफवाह बताते हुए किसी भी तरह की बातचीत को सिरे से खारिज कर दिया। यह भी बात फैली कि उद्धव ठाकरे का प्लान बी तैयार है। सीटों पर तालमेल नहीं होने पर वह सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर यह अफवाह फैलाया है, जबकि एमवीए में कोई विवाद नहीं है। 96 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी फाइनल हो चुकी है। बाकी अन्य सीटों के लिए मंगलवार को शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ फिर चर्चा होगी। इसके बाद सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा और उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed