फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: चौटाला का अंतिम संस्कार, पंजाब में निकाय चुनाव और PM का कुवैत दौरा; क्रिसमस से पहले जर्मनी में हमला

Sat, 21 Dec 2024 07:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक और शनिवार को सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा, पंजाब में पांच जिलों में आज नगर निगम, 41 नगर परिषद व नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में पहली बार ईवीएम का प्रयोग होगा। 3336 प्रत्याशी निकाय चुनाव के मैदान में हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जाएंगे। इससे पहले भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह दिखा। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुवैत में 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जो शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
ओम प्रकाश चौटाला - फोटो : अमर उजाला

ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक और शनिवार को सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

पंजाब में पांच निगमों, 41 परिषद और पंचायतों के लिए मतदान 
पंजाब में पांच जिलों में आज नगर निगम, 41 नगर परिषद व नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। चार बजे तक मत डाले जाएंगे। शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में पहली बार ईवीएम का प्रयोग होगा। 3336 प्रत्याशी निकाय चुनाव के मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों और आम लोगों को राजनैतिक पार्टियों के वर्करों समेत निजी व्यक्तियों की तरफ से पोलिंग स्टेशनों के बाहर वीडियोग्राफी करने की अनुमति होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
कुवैत में पीएम मोदी के 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर - फोटो : एएनआई

पीएम नरेंद्र मोदी का आज कुवैत दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जाएंगे। इससे पहले भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह दिखा। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुवैत में 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जो शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
जर्मनी में संदिग्ध हमला (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

क्रिसमस से पहले जर्मनी में संदिग्ध हमला, दो लोगों की मौत 68 घायल
जर्मनी में एक बेकाबू कार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 68 लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक कार क्रिसमस से पहले सजे बाजार में भीड़ वाले इलाके में घुस गई। जर्मनी के मागदेबर्ग शहर में हुए इस हादसे के बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स पर आई खबरों के मुताबिक एमडीआर और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में इस हादसे को हमला मानने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
बरामद किए गए रुपये - फोटो : अमर उजाला

Srinagar : हवाला के जरिये 800 करोड़ के निवेश का पर्दाफाश
आयकर विभाग ने हवाला नेटवर्क के जरिये 800 करोड़ रुपये के निवेश का पर्दाफाश किया है। इसके तार श्रीनगर से लेकर दुबई तक जुड़े हैं। विभाग ने श्रीनगर समेत मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में दबिश दी। अकेले कश्मीर में 50 करोड़ की संपत्ति के सौदे के दस्तावेज व एक करोड़ की नकदी जब्त की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
छात्रों के बीच चाकूबाजी। (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

क्रोएशिया के स्कूल में 19 वर्षीय लड़के ने की चाकूबाजी, बच्ची की मौत
दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देश क्रोएशिया के एक स्कूल में चाकू घोंपने की घटना में सात वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस हिंसक वारदात में कई लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक क्रोएशिया के जाग्रेब में एक प्राथमिक स्कूल प्रेको एलीमेंट्री में चाकूबाजी की वारदात में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में एक शिक्षक भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर है। हमलावर की शिनाख्त 19 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम : स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बच्चों के सत्यापन और पहचान का आदेश
दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लेदेशियों के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बच्चों का सत्यापन और पहचान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश जारी किया है कि किसी भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी को जन्म प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
बांग्लादेश के हिंदू-मंदिरों में तोड़फोड़ - फोटो : PTI

Bangladesh: हिंदू मंदिरों में उपद्रव, मूर्तियां तोड़ीं; अब तक सांप्रदायिक हिंसा की 88 घटनाएं
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के साथ शुरू हुई हिंसा का भयावह रूप सैकड़ों लोगों के जी का जंजाल बन चुका है। बात अगर सांप्रदायिक हिंसा की करें अब तक 88 ऐसे मामले सामने आ चुके है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल की घटनाओं में बांग्लादेश के मैमनसिंह और दिनाजपुर में दो दिनों के भीतर तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। इस तोड़फोड़ में आठ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने एक मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
जयपुर बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

जयपुर हादसा: नेल पॉलिश और बिछिया से हुई कांस्टेबल अनीता की पहचान
जयपुर में स्लीपर बस में आग लगने की दर्दनाक घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसा इतना भयावह था कि इसे भूल पाना आसान नहीं होगा। हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जिनमें राजस्थान आरएसी की चतुर्थ बटालियन में तैनात महिला कांस्टेबल अनीता मीणा (28) भी शामिल थीं। अनीता जयपुर जिले के दूदू से ड्यूटी के लिए चैनपुरा जा रही थीं। स्लीपर बस में सफर के दौरान आग लग गई, जिससे वह बस से बाहर नहीं निकल पाईं। अनीता की पहचान उनके पैर में लगे नेल पॉलिश और बिछिया से हुई। उनके निधन से पूरा परिवार और आरएसी बटालियन शोक में है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी प्रवेश प्रक्रिया 30 तक बढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश पहले ही डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है, इसे देखते हुए मेडिकल की कीमती सीटें बर्बाद नहीं की जानी चाहिए। शीर्ष कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ नीट-यूजी प्रवेश प्रक्रिया 30 दिसंबर तक बढ़ा दी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने शुक्रवार को मेडिकल में दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वे खाली सीटों को भरने के लिए नए सिरे से काउंसलिंग का आयोजन करें। पीठ ने कहा, परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हम आखिरी मौका देकर अवधि बढ़ाने के इच्छुक हैं। शीर्ष अदालत ने यह आदेश उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें अधिकारियों को पांच दौर की काउंसलिंग के बाद भी खाली बची सीटों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
संसद भवन - फोटो : ANI

Parliament: राज्यसभा का 60 और लोकसभा का 42 फीसदी समय नष्ट
संसद का शीतकालीन सत्र कभी न भूले जा सकने वाले शर्मनाक विवादों के नाम रहा। अदाणी मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच शुरू हुई सियासी जंग तल्ख आरोप-प्रत्यारोप के बाद संविधान निर्माता आंबेडकर के नाम पर धक्का-मुक्की और अंत में मुकदमे तक जा पहुंची। दरकते रिश्ते के बीच संसदीय इतिहास में पहली बार उच्च सदन के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी तकरार के कारण उच्च सदन का 60 फीसदी तो लोकसभा का 42 फीसदी समय हंगामे की भेंट चढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 December 2024 Updates On Amar Ujala
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता
नेपाल में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:59 बजे आया। भूकंप अक्षांश 29.17 एन और देशांतर 81.59 ई पर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed