फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Idols in three Hindu temples vandalised in Bangladesh World News

Bangladesh Temple Vandalism: हिंदू मंदिरों में उपद्रव, मूर्तियां तोड़ीं; अब तक सांप्रदायिक हिंसा की 88 घटनाएं

Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल की घटनाओं में बांग्लादेश के मैमनसिंह और दिनाजपुर में दो दिनों के भीतर तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। इस तोड़फोड़ में आठ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Idols in three Hindu temples vandalised in Bangladesh World News
बांग्लादेश के हिंदू-मंदिरों में तोड़फोड़ - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के साथ शुरू हुई हिंसा का भयावह रूप सैकड़ों लोगों के जी का जंजाल बन चुका है। बात अगर सांप्रदायिक हिंसा की करें अब तक 88 ऐसे मामले सामने आ चुके है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल की घटनाओं में बांग्लादेश के मैमनसिंह और दिनाजपुर में दो दिनों के भीतर तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। इस तोड़फोड़ में आठ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने एक मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


दो दिन में दो मंदिरों में तोड़फोड़
बता दें कि मैमनसिंह के हलुआघाट उप-जिले में गुरुवार और शुक्रवार को दो मंदिरों की तीन मूर्तियों को तोड़ा गया। मामले में हलुआघाट पुलिस स्टेशन के अधिकारी अबुल खैर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शाकुई संघ के बोंडेरपारा मंदिर में दो मूर्तियां तोड़ी गईं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पोलाशकंडा काली मंदिर में तोड़फोड़
एक और घटना में अपराधियों ने गुरुवार की सुबह पोलाशकंडा काली मंदिर की एक मूर्ति को तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोलाशकांडा गांव के 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अपराध कबूल किया। दिनाजपुर के बीरगंज उप-जिले में मंगलवार को झारबारी शासन काली मंदिर में पांच मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त कर दी गईं। यह घटना गुरुवार को सामने आई। मंदिर समिति के अध्यक्ष जनार्दन रॉय ने इसे अभूतपूर्व बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो


इससे पहले, पिछले सप्ताह उत्तरी बांग्लादेश के सुनामगंज जिले में एक हिंदू मंदिर और समुदाय के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ और क्षति पहुंचाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।  इसके अलावा, 29 नवंबर को बांग्लादेश के चटगांव में एक भीड़ ने तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद हिंसा और विरोध प्रदर्शन हुए थे। 

भारत-बांग्लादेश के रिश्ते में बढ़ता तनाव
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते हाल के महीनों में तनावपूर्ण हो गए हैं, खासकर जब से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की संख्या बढ़ी है। पिछले सप्ताह, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी घटनाओं के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक विवाद उठ खड़ा हुआ। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ढाका में बांग्लादेशी नेताओं से मुलाकात के दौरान अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई और हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर ध्यान देने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed