फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Croatia School Stabbing Updates accused nabbed casualties children teacher injury hindi news

Croatia School Stabbing: 19 वर्षीय किशोर के सिर पर सवार हुआ खून, पहली कक्षा में चाकूबाजी; बच्ची की मौत, 8 घायल

Sat, 21 Dec 2024 03:33 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब (क्रोएशिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जाग्रेब (क्रोएशिया) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 21 Dec 2024 03:33 AM IST
सार

क्रोएशिया के एक स्कूल में बच्चों पर 19 वर्षीय किशोर ने हमला किया। पहली कक्षा में हुई चाकूबाजी की इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों ने बताया कि स्कूल में आपातकालीन सेवाओं के पदाधिकारी पहुंचे और हताहत लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Croatia School Stabbing Updates accused nabbed casualties children teacher injury hindi news
छात्रों के बीच चाकूबाजी। (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देश क्रोएशिया के एक स्कूल में चाकू घोंपने की घटना में सात वर्षीय लड़की की मौत हो गई। इस हिंसक वारदात में कई लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक क्रोएशिया के जाग्रेब में एक प्राथमिक स्कूल प्रेको एलीमेंट्री में चाकूबाजी की वारदात में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में एक शिक्षक भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर है। हमलावर की शिनाख्त 19 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर शुक्रवार तड़के पहली कक्षा में घुसा और चाकू से ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। वारदात की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया। स्कूल में मौजूद और रेस्क्यू टीम के लोगों ने हताहतों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, क्रोएशिया के आंतरिक मंत्री डेवर बोजिनोविक ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की, जिसने हमला शुरू होने के 10 मिनट बाद ही हमलावर को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं: हमलावर की मां
वहीं, हमलावर की मां ने क्रोएशियाई मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि उसके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे कई बार मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया जा चुका है। उन्होंने कहा, 'मैंने डॉक्टर से विनती की कि उसे छुट्टी न दी जाए क्योंकि वह बाहर जाने के लिए फिट नहीं है।' हमलावर स्कूल के पास रहता था और वहां से उसने पांच साल पहले पढ़ाई की थी। 

पीएम प्लेंकोविक ने देश को स्तब्ध कर देने वाला हमला बताया
क्रोएशियाई सरकार ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने कहा कि हमले ने देश को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस की भी घोषणा की। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री इरेना हिस्टिक उन अस्पतालों का दौरा करेंगे, जहां जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।


सर्बिया के बाद सामने आई हमले की घटना
क्रोएशिया और बाल्कन क्षेत्र के अन्य देशों में स्कूलों में चाकूबाजी जैसे अपराध कम ही देखने को मिलते हैं। हालांकि, यह घटना पड़ोसी देश सर्बिया में हाल ही में हुई घटना के बाद हुई है, जिसमें पिछले साल बेलग्रेड में स्कूलों को निशाना बनाकर की गई दो सामूहिक गोलीबारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed