Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical profession 77 pc foreign return students fails in India 10 pc improvement in October compared to June

डॉक्टरी की डिग्री: विदेश से लौटे 77 फीसदी अभ्यर्थी भारत में फेल, जून के मुकाबले अक्तूबर में 10% अंक का सुधार

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:14 AM IST
सार

डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले 77 फीसदी अभ्यर्थी भारत लौटने के बाद फेल पाए गए। हालांकि, जून के मुकाबले अक्तूबर में 10% अंक का सुधार हुआ है। इससे साफ होता है कि विदेश में डिग्री हासिल करने के बावजूद भारत में प्रैक्टिस करना आसान नहीं है।

विज्ञापन
Medical profession 77 pc foreign return students fails in India 10 pc improvement in October compared to June
विदेश से भारत लौट रहे डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करके भारत लौटने वाले डॉक्टरों के लिए यहां प्रैक्टिस शुरू करना आसान नहीं है। उन्हें भारत में मेडिकल रजिस्ट्रेशन पाने के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) पास करनी होती है, लेकिन इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सफल नहीं हो पा रहे हैं। अक्तूबर के नतीजे इसकी ताजा तस्वीर पेश करते है। परीक्षा में 40,893 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 9,354 यानी 22.87 फीसदी ही सफल हुए। दूसरे शब्दों में कहें तो हर 100 में करीब 23 अभ्यर्थी ही परीक्षा पास कर सके, जबकि 77 असफल रहे।

विज्ञापन


आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने एफएमजीई अक्तूबर 2026 का परिणाम घोषित किया। परीक्षा 31 अक्तूबर को हुई थी। कुल 42,113 अभ्यर्थियों के रिजल्ट में 1,190 अनुपस्थित रहे, जबकि 30 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया गया। 31,539 अभ्यर्थी परीक्षा पास नहीं कर सके। इस तरह सफल होने वालों की संख्या असफल अभ्यर्थियों के एक-तिहाई से भी कम रही।

विज्ञापन

पिछले पांच साल में सीमित रही पास संख्या

एनबीईएमएस के आंकड़ों को देखें तो एफएमजीई में सफलता की दर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। 2021 और 2022 में पास प्रतिशत 23 से 25 फीसदी के आसपास था। 2023 में जून सत्र में यह घटकर 10.20 फीसदी रह गया, जबकि दिसंबर सत्र में बढ़कर 20.57 फीसदी हुआ। 2024 के जून सत्र में 20.89 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए। 2025 में जून सत्र में 18.61 और दिसंबर सत्र में 23.9 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए। 2026 के जून सत्र में यह फिर गिरकर 12.77 फीसदी पर पहुंच गया था। अक्तूबर सत्र में इसमें सुधार हुआ और पास प्रतिशत 22.87 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून के मुकाबले अक्तूबर में 10% अंक का सुधार

2026 के दोनों सत्रों की तुलना करें तो जून में 36,300 अभ्यर्थियों में से 12.77% यानी 4,635 ही पास हुए थे। इसके बाद अभ्यर्थियों ने कई दिन तक अनशन किया। इसका असर अक्तूबर के नतीजों में देखने को मिला। अक्तूबर में यह बढ़कर 22.87% हो गया। यानी करीब 10.1% अंक का सुधार हुआ। एफएमजीई में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 300 में 150 अंक लाने होते हैं। यह परीक्षा विदेश से मेडिकल डिग्री लेकर भारत लौटने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा है, जिन्हें भारत में मेडिकल रजिस्ट्रेशन लेकर प्रैक्टिस करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed