फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modi Kuwait Visit: PM आज रवाना होंगे; 'हला मोदी' कार्यक्रम में दिखेगी भारतीय संस्कृति, प्रवासी भारतीय उत्साहित

Sat, 21 Dec 2024 03:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सबा अल सलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सबा अल सलेम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 03:38 AM IST
सार

कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान पीएम मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Kuwait Visit Updates Hala Modi Indian Diaspora events Bilateral Meetings and other events Hindi News
कुवैत में पीएम मोदी के 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जाएंगे। इससे पहले भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह दिखा। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कुवैत में 'हला मोदी' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, जो शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। 

PM Modi Kuwait Visit Updates Hala Modi Indian Diaspora events Bilateral Meetings and other events Hindi News
कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की जा रही तैयारियां - फोटो : एएनआई
43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली कुवैत यात्रा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है। पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत जा रहे हैं। यात्रा के दौरान वह भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे और एक श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे। इसके अलावा वह 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।
PM Modi Kuwait Visit Updates Hala Modi Indian Diaspora events Bilateral Meetings and other events Hindi News
प्रवासी भारती पुरस्कार विजेता राजपाल त्यागी - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी हमारे दिलों में, लंबे समय से आने का इंतजार: राजपाल त्यागी
कुवैत में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य और प्रवासी भारती पुरस्कार विजेता राजपाल त्यागी ने कहा कि पीएम मोदी हमारे दिलों में हैं और हम बहुत समय से उनके यहां आने का इंतजार कर रहे हैं। 43 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत आ रहा है। उन्होंने बताया कि 2019 में मुझे प्रवासी भारती पुरस्कार मिला था और पीएम मोदी ने हमारे लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया था। उस दौरान मैंने उनसे पूछा था कि वह कुवैत कब आएंगे, और उन्होंने वादा किया था। अब वह वादा पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Kuwait Visit Updates Hala Modi Indian Diaspora events Bilateral Meetings and other events Hindi News
कुवैती सिंगर मुबारक अल राशेद - फोटो : एएनआई

कुवैती सिंगर राशेद पीएम के स्वागत में गाएंगे भजन 
कुवैती सिंगर मुबारक अल राशेद ने भी 'वैष्णव जन तो' भजन की बात की। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के सामने कुवैत यात्रा के दौरान यह भजन गाएंगे। इसके अलावा, भारतीय प्रवासी प्रवीण ने कहा कि भारतीय समुदाय पीएम मोदी को देखने के लिए बहुत उत्साहित है। उन्होंने बताया, 'यहां सभी संगठन पीएम मोदी के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, और दो हफ्ते पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं।'
 


 

बता दें कि 'वैष्णव जन तो तेने कहिये...' की रचना संत नरसी मेहता ने 15वीं सताब्दी में गुजराती भाषा में की थी। महात्मा गांधी की प्रार्थना में शामिल रहा यह भजन आज भी लोकप्रिय है। 

विज्ञापन
PM Modi Kuwait Visit Updates Hala Modi Indian Diaspora events Bilateral Meetings and other events Hindi News
समर्पण गुजरात एसोसिएशन की कलाकार रौनक सोनी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

हमने गरबा की तैयारी बहुत अच्छे से की है: रौनक सौनी
एक कलाकार रौनक सोनी ने बताया कि हम 'समर्पण गुजरात एसोसिएशन' से हैं, हम गरबा कर रहे हैं। एक भारतीय के रूप में यह गर्व का क्षण है कि हमारे पीएम यहां आ रहे हैं, हम बहुत उत्साहित हैं और हमने अपनी तैयारी बहुत अच्छे से की है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed