Top News: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति; बंगलूरू में WPL का आगाज, एक जगह पढ़ें अहम खबरें
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बैठक की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनी। पीएमओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा को लेकर बताया कि दोनों नेताओं ने वाशिंगटन डीसी में सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सत्र शुक्रवार से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जाएंट्स के मैच के साथ शुरू होगा जिसमें नजरें भारत के उदीयमान क्रिकेटरों पर लगी होंगी। अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ लीग की असल सफलता घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। पहले दो सत्र में श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक जैसे खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस में एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप पीएम मोदी से गले मिले और कहा, 'हमें आपकी बहुत याद आई।' ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बैठक की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनी। पीएमओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा को लेकर बताया कि दोनों नेताओं ने वाशिंगटन डीसी में सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। पढ़ें पूरी खबर...
बंगलूरू बनाम गुजरात मैच से होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सत्र शुक्रवार से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जाएंट्स के मैच के साथ शुरू होगा जिसमें नजरें भारत के उदीयमान क्रिकेटरों पर लगी होंगी। अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ लीग की असल सफलता घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। पहले दो सत्र में श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक जैसे खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। पढ़ें पूरी खबर...
'हमें आपकी बहुत याद आई', पीएम मोदी को गले लगाकर बोले डोनाल्ड ट्रंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस में एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप पीएम मोदी से गले मिले और कहा, 'हमें आपकी बहुत याद आई।' पढ़ें पूरी खबर...
भारत में टैरिफ सबसे अधिक: PM मोदी से मुलाकात से पहले ट्रंप की नई टैरिफ नीति की घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नई टैरिफ नीति का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर जो भी देश जैसा टैरिफ लगाएगा हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे। अमेरिका की नई टैरिफ नीति जैसे को तैसा वाली है। नई टैरिफ नीति के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत में किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे अधिक टैरिफ हैं। पढ़ें पूरी खबर...
यूएस में जहां PM मोदी ठहरे उस ब्लेयर हाउस के बाहर लगे यूनुस पद छोड़ो के नारे
अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने गुरुवार को वाशिंगटन में ब्लेयर हाउस के बाहर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। । प्रदर्शनकारियों ने यूनुस पद छोड़ो, हमें न्याय चाहिए, हमें शेख हसीना चाहिए... का नारा लगाया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय अमेरिका दौरे के दौरान ब्लेयर हाउस में ही ठहरे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi New CM: सत्ता परिवर्तन के साथ होगी व्यवस्था परिवर्तन
दिल्ली में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी काफी सक्रिय मोड में है। दिल्ली सचिवालय, विधानसभा सचिवालय समेत सभी मंत्रालय के अधिकारी अभी से ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। राजनिवास सचिवालय के साथ बैठकों का दौर भी तेज रफ्तार से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद विधायक दल की बैठक भी होनी है। 16 फरवरी के बाद यह बैठक संभावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्री समेत अन्य बोर्ड का भी नये सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। लिहाजा शासन-प्रशासन में गहमागहमी है। पढ़ें पूरी खबर...
Dehradun: यूसीसी और रजिस्ट्री को पेपरलैस करने के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
यूसीसी और रजिस्ट्री को पेपरलैस किए जाने के विरोध में आज अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही वह आक्रोश रैली निकाल जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। हड़ताल के चलते न्यायालयों में बस्ते, टाइपिंग, स्टांप वैंडर समेत कोई भी काम नहीं हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों की जांच कराएगी केंद्र सरकार
नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों की जांच होगी। इसके बाद इन्हें रीमॉडलिंग के तहत फिर से लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने लायक बनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर अब तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र के साथ प्रगति रिपोर्ट साझा नहीं की। हमें नहीं पता कि इससे आम मरीजों को कितना लाभ हुआ? कई तरह की रिपोर्ट हमारे सामने हैं जो इस पूरे मॉडल पर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़ा कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Mahakumbh 2025 : किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर धारदार हथियार से हमला
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कण्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात प्राणघातक हमला हुआ। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए। सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
US: सीनेट पैनल ने FBI निदेशक के रूप में काश पटेल का नामांकन आगे बढ़ाया
सीनेट न्यायपालिका समिति ने बृहस्पतिवार को एफबीआई निदेशक के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पसंदीदा काश पटेल के नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए 12-10 के वोट से समर्थन दिया। यह मतदान पार्टी लाइन के अनुसार हुआ, जिससे डेमोक्रेट्स की चिंताओं को दूर किया जा सके कि पटेल राष्ट्रपति के प्रति वफादार रहेंगे और व्हाइट हाउस के विरोधियों को निशाना बनाएंगे। इसके अलावा, सीनेट ने रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को राष्ट्रपति ट्रंप के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पुष्टि की, जिससे प्रमुख वैक्सीन संदेहवादी को संघीय व्यव, वैक्सीन अनुशंसाओं और खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ देश के लगभग आधे हिस्से के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रमों में 1.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का नियंत्रण मिल गया। पढ़ें पूरी खबर...