Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Bought DK Shivakumar Metro Ticket During Pink Line Journey

'मेरे पास पैसे नहीं हैं, मेरा टिकट भी खरीद दीजिए': पीएम मोदी से बोले कर्नाटक सीएम शिवकुमार, फिर क्या हुआ?

Sun, 15 Nov 2026 12:00 AM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, बंगलूरू।
आईएएनएस, बंगलूरू। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 12:00 AM IST
सार

डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो सफर का किस्सा साझा करते हुए बताया कि उनके कहने पर पीएम ने अपने कार्ड से दोनों के टिकट का भुगतान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपने संबंधों को आपसी सम्मान का रिश्ता बताया। इसके अलावा उन्होंने मेट्रो स्टेशनों में स्थानीय पत्थरों के इस्तेमाल, सरकारी स्कूलों के विकास और बच्चों की शिक्षा को लेकर भी अपनी बात रखी।
 

विज्ञापन
PM Modi Bought DK Shivakumar Metro Ticket During Pink Line Journey
जब पीएम मोदी ने खरीदा शिवकुमार का मेट्रो टिकट - फोटो : @IANS

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो सफर का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को पिंक लाइन मेट्रो के उद्घाटन के दौरान जब वह प्रधानमंत्री के साथ सफर कर रहे थे, तो उन्होंने मजाक में पीएम मोदी से अपना टिकट खरीदने के लिए कहा था। शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि उनके पास मेट्रो का टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए उनका टिकट भी खरीद दें। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ही कार्ड से दोनों के टिकट का भुगतान किया।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर में क्या हुई बातचीत?
प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी नजदीकी और संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि उनके बीच बातचीत हुई थी, लेकिन वह हर बात सार्वजनिक नहीं कर सकते। मैसूर जाते समय दोनों ने हेलीकॉप्टर में भी साथ सफर किया था। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें प्रधानमंत्री के साथ इतना समय मिलता है, जितना शायद भाजपा के नेताओं को भी नहीं मिलता, तो उन्होंने इसे आपसी सम्मान और मानवीय रिश्तों का मामला बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भी अच्छे संबंध होने की बात कही
सीएम शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी उनके साथ प्यार और सम्मान से पेश आते हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी में नेतृत्व के गुण नहीं होते और वह किसी से भी बात करने में हिचकिचाते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम विजय का दिल्ली दौरा: सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में भी हो सकते हैं शामिल, बांध विवाद पर चर्चा संभव

बंगलूरू में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर
निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाने की अपील करते हुए शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में देश के किसी भी राज्य के मुकाबले सार्वजनिक परिवहन के लिए सबसे ज्यादा बसें तैनात हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों के लिए जगह सीमित होने के बावजूद बसों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में बसों के साथ मेट्रो भी बेहद जरूरी है।


मेट्रो स्टेशनों में कर्नाटक के पत्थरों के इस्तेमाल का निर्देश
मुख्यमंत्री शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्टेशनों के निर्माण और सजावट में दूसरे राज्यों से पत्थर मंगाने के बजाय कर्नाटक में उपलब्ध ग्रेनाइट और अन्य पत्थरों का इस्तेमाल किया जाए। स्थानीय पत्थरों के इस्तेमाल से राज्य के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और कटाई से लेकर प्रोसेसिंग तक के काम में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि चामराजनगर, तुमकुरु, सीरा, बादामी, इलकल, कनकपुरा और मगड़ी समेत राज्य के कई हिस्सों में ग्रेनाइट उपलब्ध है। कर्नाटक में हासन ग्रीन, तुमकुरु बरपारी, बेंगलुरु ब्लू, मल्टी कलर, जुब्रानी, कोलेगल ब्लैक और इलकल रेड जैसे कई तरह के पत्थर मिलते हैं। शिवकुमार ने कहा कि इनकी गुणवत्ता बाहर से लाए जाने वाले पत्थरों के बराबर है। उन्होंने मेट्रो के प्रबंध निदेशक से भी कहा है कि बाहर से सामग्री मंगाकर राज्य के पत्थर उद्योग को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed