फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri of Kinnar Akhara attacked

Mahakumbh 2025: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर धारदार हथियार से हमला, तीन शिष्य भी घायल

Fri, 14 Feb 2025 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 12:14 AM IST
सार

Kinnar Akhara News: इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri of Kinnar Akhara attacked
छानबीन में जुटी पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahah Kumbh Mela: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कण्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात प्राणघातक हमला हुआ। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर देर रात हमला तब हुआ जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। 

अखाड़े से निकलने के बाद संगम लोवर मार्ग पर कुछ दूर बढ़ते ही कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रोकी। कार रुकने के बाद पहले से रास्ते में खड़े लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने वार किए। इसमें कल्याणीनंद समेत चार लोग घायल हो गए। हमले की जानकारी मिलने के बाद किन्नर अखाड़े में अफरा तफरी मच गई। कई शिष्य और संत कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।


अस्पताल में मौजूद वैष्णवीनंद गिरि ने बताया कि हमलावर पहले से रास्ते में घात लगाए हुए थे। इससे पहले बीती नौ फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरि पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed